जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर, मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में सुनी जनता की समस्याएं

खटीमा, 20 जून 2026। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने दो दिवसीय भ्रमण पर शनिवार को खटीमा पहुंचे। खटीमा पहुंचने के बाद उन्होंने कैंप कार्यालय लोहियाहेड में जनता एवं जनप्रतिनिधियों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों और समस्याओं का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि सरकार जनता के प्रति जवाबदेह है और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से जनहित से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य करने तथा शिकायतों के निस्तारण की नियमित समीक्षा करने को कहा।इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के समक्ष क्षेत्रीय समस्याएं एवं विभिन्न विकास कार्यों से जुड़े मुद्दे रखे। मुख्यमंत्री ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करते हुए शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्य, मेयर दीपक बाली, नगर पालिका अध्यक्ष रमेश चंद्र जोशी, दर्जा राज्यमंत्री विनय रुहेला, रणजीत सिंह नामधारी, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजयुमो सतीश भट्ट, महामंत्री रमेश जोशी, विवेक सक्सेना, अमित कुमार पांडे, रनदीप पोखरिया, नवीन पांडे, भवानी भंडारी, जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया, जिलाधिकारी चम्पावत मनीष कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति, रेखा यादव, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शासनी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा, उप जिलाधिकारी तुषार सैनी, अभय प्रताप सिंह सहित अनेक अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं नागरिक उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment