काशीपुर। भाजपा के सोशल मीडिया विभाग के नवनियुक्त विधानसभा संयोजकों एवं सहसंयोजकों ने विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, महापौर दीपक बाली व प्रभारी नैनीताल एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री खिलेंद्र चौधरी का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी पदाधिकारियों को संगठन की नीतियों एवं विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी ढंग से प्रसारित करने का आहवान किया। कार्यक्रम में जिला सोशल मीडिया संयोजक जगवीर सिंह, विधानसभा जसपुर प्रभारी जितेन्द्र यादव, गदरपुर विधानसभा से मोहित अरोरा एवं पवन कुमार, विधानसभा जसपुर सहसंयोजक आदेश कुमार, विधानसभा काशीपुर सहसंयोजक चंदन रौतेला, विधानसभा काशीपुर संयोजक रिंकु राणा, तथा सोशल मीडिया संयोजक खिलेंद्र सैनी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस दौरान सभी पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने महापौर दीपक बाली व जिला प्रभारी खिलेंद्र चौधरी का मार्गदर्शन प्राप्त कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा सोशल मीडिया के माध्यम से केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ तथा सभी पदाधिकारियों ने संगठन हित में मिलकर कार्य करने का विश्वास व्यक्त किया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
