काशीपुर। उत्तराखण्ड पंजाबी महासभा का कुमायूं मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर रूद्रपुर निवासी हरीश जल्होत्रा का काशीपुर आगमन पर उनके काशीपुर के मित्रों द्वारा रामनगर रोड स्थित द नेस्ट में देर शाम स्वागत सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हरीश जल्होत्रा पूर्व से ही कई सामाजिक संगठनों से जुड़ कर सामाजिक कार्याे में सक्रिय भूमिका निभाते रहे है, हरीश जल्होत्रा के साथ पंजाबी महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश डाबर, प्रदेश महासचिव राजकुमार पफुटेला, कुमायूं मंडल उपाध्यक्ष हेमन्त नरूला, जिला अध्यक्ष पंकज बंगा का भी स्वागत और पटका पहनाकर सम्मान किया गया। स्वागत सम्मान कार्यक्रम में श्री गुरूमीत सिंह सदस्य अल्प संख्यक आयोग उत्तराखण्ड, गुलशन अरोरा, दलजीत सिंह, बलजिन्दर सिंह, रतन सिंह, सुरेश, अरविंद बंटी, पवन टिन्नी, अनिल गुप्ता, सतीश यादव, नीरज गुप्ता शामिल रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
