काशीपुर। आज यहां नगर निगम सभागार में महापौर दीपक बाली ने एस आईआर को लेकर पार्षदों की एक महत्वपूर्ण बैठक ली और उनका आह्वान किया कि किसी भी वार्ड में कोई भी व्यक्ति ऐसा न बचे जिसका नाम सूची में दर्ज होने से रह जाए। अपने-अपने क्षेत्र में सभी पार्षद पूरी ताकत लगाए और लोगों का नाम दर्ज कराने में उनकी मदद करे। जहां कहीं बीएलओ या फिर इस ड्यूटी में लगे दूसरे अधिकारियों व कर्मचारियों को कोई दिक्कत हो रही हो तो पार्षदों द्वारा उनकी भी मदद की जाए। महापौर ने कहा कि एसआई आर मे सहभागिता राष्ट्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है जिसमें देश के सभी नागरिकों का नाम शामिल होना है लिहाजा इसमें नाम दर्ज कराने हेतु पूरी गंभीरता से काम किया जाए।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
