सीएम धामी ने नितिन गडकरी से की मुलाकात, उत्तराखंड की सड़क परियोजनाओं पर बनी सहमति

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के साथ बैठक कर उत्तराखंड से संबंधित सड़क एवं अवसंरचना विकास की विभिन्न महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। मुख्यमंत्री ने राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों, सीमांत क्षेत्रों की सामरिक एवं रणनीतिक महत्ता, तीर्थाटन, पर्यटन तथा आपदा प्रबंधन की आवश्यकताओं को देखते हुए आधुनिक एवं सुदृढ़ सड़क नेटवर्क के विकास पर बल देते हुए लंबित प्रस्तावों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय का अनुरोध किया। बैठक में केंद्रीय सड़क अवसंरचना निधि के अंतर्गत वर्ष 2026-27 के लिए राज्य सरकार की लगभग 750 करोड़ रुपये लागत की परियोजनाओं को स्वीकृति देने पर सहमति भी प्रदान की गई।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment