काशीपुर। बीती रात नगर के कटरा ताल स्थित आई हॉस्पिटल के नजदीक एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क के दोनों ओर बैठे मवेशियों के बीच से गुजर रही एक तेज रफ्तार कार ने एक गर्भवती गाय को जोरदार टक्कर मार दी। जिस कारण गाय की मौके पर ही मौत हो गई। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई।पता चला है कि कार खान मेडिकल स्टोर की ओर से तेज गति से आई और सड़क पर बैठी गाय को कुचलते हुए निकल गई। सुबह स्थानीय लोगों ने मृत गाय को देखा तो आसपास रहने वाले उसके मालिक को सूचना दी। मौके पर पहुंचने के बाद गाय मालिक ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी, जिसमें हादसा स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लोगों में दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई पशुपालक अपनी गायों को रात के समय खुला छोड़ देते हैं, जिससे सड़क दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। वहीं दूसरी ओर आई हॉस्पिटल रोड पर बड़ी संख्या में वाहन सड़क किनारे खड़े कर दिए जाते हैं, जिससे सड़क संकरी हो जाती है और दुर्घटनाओं की आशंका और बढ़ जाती है। लोगों का कहना है कि इस रोड पर ही सबसे ज्यादा मवेशियों का जमावड़ा रहता है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
