सीएम धामी के निर्देश पर 4 जुलाई से फिर शुरू होगा ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर जन समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से 4 जुलाई से पूरे प्रदेश में ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जाएगा। 15 दिनों तक चलने वाले इस विशेष अभियान के तहत जिला, ब्लॉक और तहसील स्तर पर विशेष शिविर आयोजित किए जाएंगे, जहां विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी आमजन की शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करेंगे। मुख्यमंत्री की प्राथमिकता है कि लोगों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, बल्कि अधिकारी स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करें। इससे पहले दिसंबर माह में चलाए गए 45 दिवसीय अभियान में पांच लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की थी। मुख्यमंत्री के रूप में पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस अभियान को दोबारा शुरू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिना किसी भागदौड़ के लोगों तक सरकारी सेवाएं पहुंचाना ही सुशासन की पहली सीढ़ी है। इसी उद्देश्य से सभी जिलों में अभियान का दूसरा चरण शुरू किया जा रहा है, जिसमें सभी सक्षम अधिकारियों और कर्मचारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment