रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने सौतेले पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी। अत्याचार से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया।घटना के बाद पीड़िता हिम्मत जुटाकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंची और पुलिस को पूरे मामले की लिखित शिकायत दी। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की निष्पक्ष जांच की जा रही है और जांच में आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता खड़ी कर दी है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
