नगर पालिका महुआखेड़ागंज में नए ईओ का किया स्वागत पुराने ईओ को को दी भावभीनी विदाई

काशीपुर। नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज में आज स्वागत एवं विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान हरिद्वार की लंढोरा नगर पंचायत से स्थानांतरित होकर महुआखेड़ागंज नगर पालिका परिषद में अधिशासी अधिकारी (ईओ) के रूप में आए हेमंत कुमार साहू का पालिका बोर्ड की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। वहीं, बनबसा नगर पंचायत स्थानांतरित हुए निवर्तमान ईओ सतीश कुमार को भावभीनी विदाई दी गई।समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष रिजवान अहमद ने हेमंत कुमार साहू को बुके एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया तथा उनके सफल एवं जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं। पालिका के पर्यावरण मित्रों और कर्मचारियों ने भी नए ईओ का स्वागत किया।इसके साथ ही निवर्तमान ईओ सतीश कुमार के सम्मान में विदाई समारोह आयोजित किया गया। पालिका बोर्ड के सदस्यों एवं कर्मचारियों ने उनके कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट किया और बनबसा नगर पंचायत में उनके उज्ज्वल भविष्य एवं सफल कार्यकाल की कामना की। इस अवसर पर वरिष्ठ लिपिक पीयूष अग्रवाल, सभासद जगदीश सिंह, अमित कुमार, विमला देवी, ईरम परवीन, मोहम्मद इरफान, मुजफ्रफर अली अत्तारी, मोहम्मद अनीस अंसारी, शीमा बी, आबिद हुसैन, परवेज आलम, आरिफ अली, एजाज हुसैन, आशिम अली, इमाम, लइक आजाद, अख्तर मिस्बाह, नईम अहमद, अनीस प्रधान सहित पालिका के अधिकारी, कर्मचारी एवं पर्यावरण मित्र उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment