मुख्यमंत्री धामी ने स्व. बिशन सिंह कापड़ी को दी श्रद्धांजलि, शोक संतप्त परिवार से मिलकर जताई संवेदना

खटीमा। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने खटीमा भ्रमण के दौरान हनुमान गली स्थित श्री पूरन सिंह कापड़ी के आवास पर पहुंचकर उनके पिता स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और उन्हें इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल बनाए रखने की कामना की।मुख्यमंत्री धामी ने स्वर्गीय बिशन सिंह कापड़ी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अत्यंत पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति होती है। ऐसे कठिन समय में पूरा समाज और सरकार शोक संतप्त परिवार के साथ खड़ी है। उन्होंने परिजनों को सांत्वना देते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे उन्हें इस दुख की घड़ी में साहस, धैर्य और मानसिक शक्ति प्रदान करें।श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद मुख्यमंत्री ने परिवार के सदस्यों से बातचीत कर उनका कुशलक्षेम जाना और दिवंगत के प्रति अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment