कांवड़ मेले के चौथे दिन उमड़ा आस्था का सैलाब, 31.50 लाख शिवभक्त गंगाजल लेकर हुए रवाना

हरिद्वार। कांवड़ मेले के चौथे दिन धर्मनगरी हरिद्वार में आस्था का अभूतपूर्व जनसैलाब देखने को मिला। रविवार को करीब 31 लाख 50 हजार शिवभक्त पवित्र गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। इसके साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू होने से अब तक 76 लाख 85 हजार से अधिक श्रद्धालु हरिद्वार से गंगाजल लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान सहित विभिन्न राज्यों के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। रविवार तड़के से ही हर की पैड़ी और अन्य गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी थी। देर रात तक गंगाजल भरने और कांवड़ लेकर रवाना होने का सिलसिला लगातार जारी रहा। कांवड़ पटरी मार्ग के साथ-साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भी बड़ी संख्या में शिवभक्तों की आवाजाही बनी रही, जिससे पूरे मेला क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। लगातार हरिद्वार पहुंच रहे श्रद्धालुओं की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है और प्रशासन को अनुमान है कि अगले एक सप्ताह के भीतर यह संख्या करोड़ों में पहुंच सकती है। वहीं, अगले दो दिनों में भी श्रद्धालुओं की संख्या में और अधिक वृद्धि होने की संभावना जताई गई है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है तथा सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष इंतजाम किए गए हैं। मेला कंट्रोल रूम में स्थापित पुलिस कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी की जा रही है। कांवड़ पटरी मार्ग, प्रमुख चौराहों, घाटों और हाईवे पर पुलिस एवं अर्धसैनिक बलों की अतिरिक्त तैनाती की गई है, ताकि श्रद्धालुओं की आवाजाही सुचारु बनी रहे और कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न हो सके।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment