मिशन 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन

काशीपुर। आजाद समाज पार्टी की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक महुआखेड़ा स्थित अंबेडकर पार्क में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पदाधिकारियों ने मंथन किया।बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष लेखराज गौतम ने की। उन्होंने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद चंद्रशेखर आजाद जल्द ही ऊधमसिंह नगर का दौरा करेंगे। उनके दौरे से पहले सभी जिला एवं विधानसभा पदाधिकारी अपनी-अपनी कमेटियों को मजबूत करें। उन्होंने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के साथ ही अधिक से अधिक युवाओं को पार्टी से जोड़ने का काम किया जाए, ताकि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर सके। बैठक में प्रदेश सचिव फैजल रहमान चौधरी, प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश राज, जिलाध्यक्ष शाहनवाज अहमद, जसपुर विधानसभा अध्यक्ष गौतम कुमार, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष प्रशांत सागर, बाजपुर विधानसभा अध्यक्ष जितेंद्र सागर, गदरपुर विधानसभा अध्यक्ष टोनी पठान, रुद्रपुर विधानसभा अध्यक्ष जलीस अहमद, जिला प्रभारी समर खान, अमृतपाल, युवा जिलाध्यक्ष रवि राज, नगर अध्यक्ष काशीपुर डॉ- एमए, राहुल, सुहेल सिद्दीकी, कमर अब्बास, आफताब आलम समेत अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment