काशीपुर। नगर के मां बाल सुंदरी देवी चैती मेला परिसर में नौ दिवसीय भव्य राम कथा का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ किया गया। इस दौरान मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि नगर वासियों द्वारा आयोजित 16 अगस्त से लेकर 24 अगस्त तक दोपहर 3 बजे से सायं 6 बजे तक चलने वाली भव्य राम कथा में अयोध्या राम कृष्ण मंदिर से पधारीं कथा व्यास पूज्य शीतल दीदी के मुखारबिंद से संगीतमय राम कथा की अमृत वर्षा से नगर वासियों पर भगवान राम और शिव कृपा वर्षेगी। कथा शुरू होने से पूर्व मां बाल सुंदरी देवी मंदिर में बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं ने भजन कीर्तन गाकर कलश शोभायात्र में शामिल होकर धर्म लाभ उठाया। शोभायात्र मंदिर परिसर से शुरू होकर मोटेश्वर महादेव मंदिर, श्यामपुरम कालोनी, बाजपुर रोड, चैती चौराहे होते हुए कथा व्यास स्थल पर समाप्त हुई। पार्षद अनिल कुमार ने कथा श्रवण के लिए नगर वासियों से बड़ी संख्या में आने के लिए आवाहन किया। इस अवसर पर मुख्य यजमान आंनद कुमार प्रधान देवेन्द्र यादव पार्षद अनिल कुमार नीरज कांडपाल कौशलेश गुप्ता बलवान तोमर ज्ञानेश अग्रवाल दिग्विजय वर्मा ममता यादव प्रशांत चौहान दीपक सिंह जीतू पाल अभिषेक तोमर डा ज्ञान सिंह अनुराग शर्मा भुवन जोशी अशोक गुप्ता नेहरू जगदीश तिवारी कार्तिक सोनिया तोमर ममता यादव ज्योति तोमर खुशी तोमर रेखा वर्मा सोनी तोमर नीतू पाल मंजू गुप्ता रेखा सैनी समेत सैकड़ों की संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
