काशीपुर। नवचेतना सांस्कृतिक समिति काशीपुर द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पुनीत राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर स्थानीय महाराणा प्रताप चौक पर ‘सामूहिक राष्ट्रगान’ का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सैकड़ो लोगों ने सामूहिक राष्ट्रगान में प्रतिभाग कर देश भक्ति का परिचय दिया। इस अवसर पर विशेष रूप से उपस्थित हुए क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है कि मैं दूसरी बार इस प्रकार के कार्यक्रम में हिस्सा ले रहा हूं मैने विगत 26 जनवरी को भी मंच के इस सामूहिक राष्ट्रगान में प्रतिभाग किया था, मेरा मन उस दिन भी बहुत प्रफुल्लित था और आज भी मेरा उत्साह दोगुना हो गया है मैं मंच के प्रयास की सराहना करता हूं और मंच के पदाधिकारीयों से अनुरोध करता हूं कि इस परंपरा को लगातार जारी रखे यहां बताते चले की इस ‘सामूहिक राष्ट्रगान’ का उद्देश्य सभी के अंदर राष्ट्रीय चेतना जागृत करना और सभी को एक सूत्र में बांधना है इस कार्यक्रम का किसी भी राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है। मंच के अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्र एवं सचिव विकल्प गुड़िया ने बताया कि इस परंपरा को सभी के सहयोग से लगातार जारी रखने का प्रयास रहेगा और इसे भविष्य में और भी भव्यता के साथ प्रस्तुत करने का हमारा प्रयास रहेगा। इस अवसर पर सर्वप्रथम सभी ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम’ और उसके पश्चात राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ का सामूहिक वंदन किया, पूरा माहौल भारत माता की जय घोष से गूंज रहा था साथ ही उपस्थित सैकड़ो लोगों के हाथों में हम सबकी आन, बान और शान का प्रतीक तिरंगा लहराया जा रहा था। इस अवसर पर विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, पूर्व पालिका अध्यक्ष शमसुद्दीन, मंच के संरक्षक संजय चतुर्वेदी, हरीश कुमार सिंह, लता शर्मा के साथ ही प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, सुशील गुड़िया , महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अलका पाल, मंच के अध्यक्ष अपूर्व मेहरोत्र, उपाध्यक्ष शोभित अग्रवाल, गीतिका पंत अरोड़ा, सचिव विकल्प गुड़िया, उप कार्यक्रम संयोजक अपूर्व पंत, आय व्यय निरीक्षक सुमित शंकर अग्रवाल, अध्यक्ष व्यवस्था समिति महेंद्र लोहिया, उपाध्यक्ष व्यवस्था समिति विधु शेखर शर्मा, मंच के संस्थापक सचिव विमल गुड़िया, पूर्व सचिव पंकज पंत, अतुल अग्रवाल, मनोज जोशी एडवोकेट, संदीप सहगल एडवोकेट, के-इस कपूर , प्रमोद तोमर, अरुण चौहान, जयसिंह गौतम, दीपक गुप्ता, निशित गुड़िया, ब्रह्मा पाल, शाफीक एहमद अंसारी, पंकज टंडन, प्रेम शर्मा, विजय चौधरी, जितेंद्र सरस्वती, मुशर्रफ हुसैन, डॉ रमेश कश्यप, संदीप चतुर्वेदी , श्रीमती बीना मेहरोत्र, श्रीमती पूनम मेहरोत्रा, श्रीमती कल्पना गुड़िया, श्रीमती रोशनी बेगम, श्रीमती कुमकुम नगर, श्रीमती मधु मेहरोत्र, श्रीमती कुमकुम राजपूत, गायत्री नगर, श्वेता नगर, इकबाल अदीब, संजय गुप्ता, सौरभ शर्मा, डॉक्टर शुभ्रा शर्मा, संगीता यादव, चेतन अरोरा, मजीद अली, शरद अरोरा, शरद पंत, मयंक शर्मा, डॉक्टर शिप्रा शर्मा, मनोज पंत, आशीष चतुर्वेदी, तरुण लोहनी, दिलीप मेहरोत्र, अनुराग सोलंकी, गौतम मेहरोत्र, प्रज्ञा गुप्ता, अफसर अली, राजेश कुमार एडवोकेट, महेंद्र बेदी, एस पी गुप्ता, एस पी सिंह , सुभाष चंद्र , इंदर सिंह एडवोकेट, सुरेंद्र बाटला, अनिल शर्मा, स्वीटी सेठी, श्रीमती ललिता मदान, राजू छीना, अनिल सिंधवानी, सुरेंद्र कपूर, ज्योति मिगलानी आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
