18 विद्यालयों के शिक्षकों को रोटरी क्लब ऑफ कशीपुर ने किया सम्मानित

काशीपुर। रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर की ओर से रामनगर रोड स्थित रोटरी भवन में विशेष शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में शिक्षक दिवस के अवसर पर नगर के 18 प्रतिष्ठित विद्यालयों से जुड़े पदाधिकारियों एवं शिक्षकों को उनकी उल्लेखनीय शैक्षिक सेवाओं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शन और समाज निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर महिला पतंजलि योग समिति, काशीपुर के सहयोग से आठ दिवसीय योग शिविर का भी शुभारंभ हुआ। समारोह में वक्ताओं ने शिक्षक दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम का ज्ञान देने तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार और भविष्य को दिशा देने का कार्य करता है। किसी भी राष्ट्र की प्रगति की मजबूत नींव उसके शिक्षकों द्वारा तैयार की जाती है। ऐसे में शिक्षकों का सम्मान वास्तव में ज्ञान, संस्कार और शिक्षा के प्रति सम्मान है। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए रोटरी क्लब ऑफ काशीपुर के अध्यक्ष रोटेरियन संजय गोयल ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों का स्वागत किया। क्लब की सचिव रो. रेखा जिन्दल ने कहा कि समाज में शिक्षकों का स्थान सदैव सर्वोच्च रहा है। रोटरी क्लब का प्रयास है कि शिक्षा एवं शिक्षकों के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत किया जाए तथा नई पीढ़ी को बेहतर दिशा देने वाले शिक्षकों के योगदान को सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया जाए।क्लब की ‘लीडर ऑफ द मंथ’ रोटेरियन मुक्ता सिंह ने कहा कि शिक्षक सम्मान समारोह का उद्देश्य शिक्षकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ ही समाज में शिक्षा के महत्व का संदेश देना भी है। उन्होंने कहा कि एक सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment