नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नितिन नवीन द्वारा की गई टिप्पणी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

काशीपुर। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता नितिन नवीन द्वारा की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणी और युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की गिरफ्रतारी के विरोध में गुरुवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला अध्यक्ष सारिम सैफी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार का पुतला दहन कर अपना आक्रोश जताया।इस दौरान जिला अध्यक्ष सारिम सैफी ने कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए दमनकारी रवैया अपनाया जा रहा है। लोकतांत्रिक तरीके से विरोध कर रहे प्रदेश अध्यक्ष विशाल सिंह भोजक की गिरफ्रतारी सरकार की तानाशाही को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि युवा कांग्रेस ऐसी कार्रवाई से डरने वाली नहीं है और जनहित व लोकतंत्र की लड़ाई जारी रखेगी। कार्यकर्ताओं ने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा। प्रदर्शन में अंकित मिîक्का, दीपांशू, सुलेमान चौधरी, पंकज राठौड़, मोहित राठौर, शादान इकबाल, विवेक कुमार, अभिषेक, आदित्य, मयंक, मनीष शर्मा, फैजान अंसारी और मो- सुभान आदि मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment