काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा की ओर से सेवा पखवाड़े के तहत एलडी भट्ट राजकीय चिकित्सालय में में मरीजों को फल वितरित किए गए। कार्यकर्ताओं ने मरीजों का कुशलक्षेम पूछते हुए उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पीसीयू चेयरमैन राम मेहरोत्रा ने बताया कि आज 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक विभिन्न सेवा एवं जनहित के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान जरूरतमंदों की सहायता, स्वास्थ्य सेवाओं और जनजागरूकता से जुड़े कार्यक्रमों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा। राम मेहरोत्रा ने केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री जनधन, उज्ज्वला, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, पीएम किसान सम्मान निधि और जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि कार्यकर्ता पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए जागरूक करेंगे। बताया कि आज ‘आशीर्वाद का दीप’ जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी अल्पसंख्यक समाज समेत सभी वर्गों तक पहुंचाना सेवा कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने कहा कि सेवा पखवाड़े में कार्यकर्ता जनहित के कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों के बीच पहुंचेंगे। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष शमशाद हुसैन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हाजी राशिद हुसैन, सबने अंजुम, धर्मेंद्र कुमार, शादाब मंसूरी, इसरार अहमद, फारूक खान, संचित मिश्रा, आशु सैनी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
