पूजन और हवन कर गणेश चतुर्थी समारोह का समापन

काशीपुर। आज गणेश जी महाराज की प्रतिमा का विधिवत पूजन और हवन कर गणेश चतुर्थी समारोह का समापन किया गया। हवन-पूजन के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। इस अवसर पर नगर निगम के पार्षद शिवांश गोले सपत्नीक मुख्य यजमान रहे। समारोह में पूर्व पार्षद कविता यादव, गौरव कश्यप, चेतन टेलर, विकास कश्यप, राजकुमार यादव, नगर पालिका काशीपुर के पूर्व उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र प्रजापति एडवोकेट, चेतन कश्यप, सचिन कश्यप, महेश यादव, सागर यादव, त्रिलोकी नाथ यादव, जतिन यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। हवन-पूजन के उपरांत श्रद्धालु गणेश प्रतिमा को विसर्जन के लिए लेकर गर्जिया मंदिर के लिए रवाना हुए। इस दौरान भक्तों में उत्साह और श्रद्धा का माहौल रहा। प्रतिमा विसर्जन के साथ गणेश चतुर्थी समारोह का विधिवत समापन किया गया।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment