काशीपुर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती के अवसर पर कवि नगर मंडल के रॉयल एनक्लेव में सेवा और स्वच्छता अभियान चलाया गया। क्षेत्रवासियों व कार्यकर्ताओं ने मिलकर आसपास के क्षेत्र में साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इस दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल महासभा की प्रदेश अध्यक्ष प्रियंका अग्रवाल एडवोकेट ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भी समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति की सेवा और राष्ट्रहित को सर्वाेच्च महत्व दिया। उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर स्वच्छ, स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल अभियान तक सीमित नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने से ही स्वच्छ समाज का निर्माण संभव है। अभियान में क्षेत्रवासियों ने स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
