कठपुतली शो से विद्यार्थियों को सिखाया स्वच्छता का पाठ और दिलाई गई शपथ

काशीपुर। काशीपुर नगर निगम की स्वच्छता जन जागरूकता टीम ने प्रतापपुर स्थित नेताजी सुभाष चंद्रबोस छात्रावास में स्कूल जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों को स्वच्छता और 4-बिन कचरा सेग्रीगेशन के प्रति जागरूक किया । कार्यक्रम में अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित 35 विद्यार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महापौर दीपक बाली की धर्मपत्नी एवं समाजसेवी श्रीमती उर्वशी दत्त बाली रही। उन्होंने बच्चों को प्रेरित किया कि वें स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखें बल्कि उसे अपनी आदत में शामिल करें ।उल्लेखनीय है कि महापौर दीपक बाली के निर्देशन में नगर निगम की स्वच्छता जन जागरूकता टीम अभी तक लगभग एक दर्जन स्कूलों में स्वच्छता जन जागरूकता अभियान के तहत हजारों बच्चों को अपने शहर काशीपुर को साफ स्वच्छ और सुंदर बनाने की दिशा में मार्गदर्शित कर चुकी है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को कठपुतली शो के माध्यम से स्वच्छता के महत्व और कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर निर्धारित डस्टबिनमें डालने की जानकारी दी गई। इसके साथ ही स्वच्छता आधारित सेग्रीगेशन गेम और ‘पहचानो स्वच्छता एक्ट’ के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न प्रकार के कचरे की सही पहचान करने तथा उसके लिए उचित डस्टबिन का चयन करने का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों को विद्यालय में इको क्लब के गठन और उसकी भूमिका के बारे में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि इको क्लब के माध्यम से विद्यार्थी विद्यालय और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा कचरा प्रबंधन के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि उर्वशी बाली ने सहभागिता करते हुए विद्यार्थियों को स्वच्छता को केवल अभियान तक सीमित न रखते हुए इसे अपनी दैनिक आदत का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि कचरे को सही तरीके से अलग-अलग डस्टबिन में डालने के साथ-साथ प्रत्येक विद्यार्थी अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करने में योगदान दे सकता है। इस अवसर पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति सजग रहने और अपने आसपास स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों को स्वच्छता वॉरियर स्टिकर्स भी वितरित किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता के प्रति व्यवहारिक समझ विकसित करने के साथ उन्हें जिम्मेदार स्वच्छता दूत के रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करना रहा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment