काशीपुर। बरसात के दौरान जलभराव की समस्या को देखते हुए नगर पालिका परिषद महुआखेड़ागंज के वार्ड नंबर 5 में नाले की सफाई कराई गई। चेयरमैन रिजवान अहमद, सभासद आबिद हुसैन और नगर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले को खुलवाया और सफाई का कार्य कराया।नाला बंद होने के साथ ही उसमें घास-फूंस और कचरा जमा होने के कारण पानी की निकासी प्रभावित हो रही थी। इससे क्षेत्र में जलभराव और गंदगी की समस्या उत्पन्न हो रही थी। सफाई होने के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। चेयरमैन रिजवान अहमद बरसात के मद्देनजर क्षेत्र में जलभराव वाले स्थानों का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं और समस्याओं का मौके पर समाधान कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि बारिश के दौरान जलभराव की स्थिति न बने, इसके लिए पालिका की टीम लगातार नाली और नालों की सफाई में जुटी हुई है। उन्होंने कहा कि जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए आवश्यकतानुसार सफाई कार्य जारी रहेगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
