काशीपुर। राधेहरि स्नातकोत्तर महाविद्यालय काशीपुर में छात्रसंघ चुनाव को लेकर आज मतदान हुआ। महाविद्यालय परिसर में मतदान के लिए 12 बूथ बनाए गए हैं, जबकि 7 पदों पर 18 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतगणना के लिए 12 टेबल लगाई गई है। चुनाव अधिकारी डॉ- राखी डिमरी ने बताया कि मतदान और मतगणना की सभी व्यवस्थाएं पूरी हैं। सुरक्षा, बैरिकेडिंग, प्रवेश-निकास और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर कॉलेज प्रशासन ने की तैयारियां पूरी है। मतदान के दौरान केवल छात्र-छात्राओं को कॉलेज परिसर में प्रवेश दिया गया। वहीं पुलिस प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से तैनात हैं और हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही हैं। आज ही देर रात तक छात्र संघ चुनाव के नतीजे आएँगे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
