धामी सरकार का 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त करने का अल्टीमेटम

काशीपुर। उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश की सड़कों को 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त करने का लक्ष्य तय किया है। इसके बाद काशीपुर में लोक निर्माण विभाग भी सड़कों की मरम्मत को लेकर सक्रिय नजर आ रहा है। लोक निर्माण विभाग की ओर से चिन्हित सड़कों और गड्ढों पर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। अब देखना होगा कि सरकार की तय समय सीमा तक काशीपुर की सड़कें वास्तव में कितनी गड्ढामुक्त हो पाती हैं। धामी सरकार का अल्टीमेटम साफ है कि प्रदेश में 15 अक्टूबर तक सड़कें गड्ढामुक्त होनी चाहिए। अब स्थानीय जनता की काशीपुर लोक निर्माण विभाग की कार्यप्रगति पर नजर है।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment