पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय नारायण दत्त तिवारी की जयंती/ पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

काशीपुर। उत्तराखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विकास पुरुष पंडित नारायण दत्त तिवारी की जयंती/पुण्यतिथि के अवसर पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर के नवचेतना भवन में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर कांग्रेसजनों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।महानगर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष अलका पाल के नेतृत्व में उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री पं- नारायण दत्त तिवारी की जयंती/पुण्यतिथि के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस अवसर पर अलका पाल ने कहा कि पं- नारायण दत्त तिवारी का जीवन हम सबसे के लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए जो योगदान दिया वह अतुलनीय है। वर्तमान में सभी राजनेताओं को तिवारी जी की की विकास परक सोच से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष अनुपम शर्मा, दीपिका गुड़िया आत्रेय, अरूण चौहान, अब्दुल सलीम एडवोकेट, सुशील गुड़िया, विमल गुड़िया, संजय चतुर्वेदी, मनोज जोशी, हरीश कुमार सिंह, एड- उमेश जोशी, इंदर सिंह एड-, इंदूमान, लता शर्मा, जितेन्द्र सरस्वती, मुशर्रफ हुसैन, हरीश त्रिपाठी, एड- अनिल शर्मा, अकरम बेग, राशिद फारूकी, प्रदीप जोशी, विकल्प गुड़िया, शाह आलम, सुरेन्द्र बाटला एड-, अरविंद शर्मा, निशित गुड़िया, सुभाष चन्द्र, परम सिद्धू, महेन्द्र वेदी, ब्रहमापाल, अब्दुल समद, संदीप चतुर्वेदी, टीका सिंह सैनी, पंकज पंत आदि बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment