महापौर ने नगर व ग्रामीण क्षेत्र के लिए विकास का जादुई पिटारा खोला

काशीपुर। नगर निगम महापौर ने क्षेत्र के साथ ग्रामीण इलाकों में भी विकास कार्यों को गति देनी शुरू कर दी है। बीते 22 से 28 अक्टूबर के बीच उन्होंने वार्ड संख्या 1, 11 और 13 में करीब 2 करोड़ 21 लाख 64 हजार रुपये की लागत से बनने वाली 15 सड़कों का शिलान्यास और एक सड़क का लोकार्पण किया। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रें में निशुल्क चिकित्सा शिविर लगवाकर लोगों को स्वास्थ्य जांच, परामर्श, दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए जा रहे हैं। महापौर की पहल पर ग्राम पच्चा वाला के बाद गोपीपुरा की पांडेय कॉलोनी में भी चिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविरों में मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए सुविधा, स्वास्थ्य जांच और चिकित्सकीय परामर्श दिया जा रहा है। जिन ग्रामीणों के पास आयुष्मान कार्ड नहीं हैं, उनके कार्ड भी मौके पर बनवाए जा रहे हैं। महापौर ने ग्रामीणों से शिविरों का लाभ उठाने की अपील की। दीपक बाली का कहना है कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश के विकास के साथ शहर और ग्रामीण क्षेत्रें में सुविधाओं का विस्तार करना भी जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है। उनका मानना है कि स्वस्थ समाज के लिए ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है। शहर में सड़कों के निर्माण के साथ महापौर स्वच्छता चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुन रहे हैं और उनके समाधान का प्रयास कर रहे हैं। विभिन्न कार्यक्रमों में ग्राम प्रधानों, पार्षदों, बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों तथा भाजपा के नगर और ग्रामीण मंडलों के पदाधिकारियों को भी साथ लिया जा रहा है। स्वच्छता चौपाल में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों को मुख्य और विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा रहा है।महापौर ग्रामीण क्षेत्रें में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों में भी पहुंचकर लोगों से संवाद कर रहे हैं। इन कार्यक्रमों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गुरविंदर सिंह चंडोक, राज्य मंत्री शायरा बानो, वरिष्ठ भाजपा नेता गुरबख्श बग्गा, जिला महामंत्री सुशील शर्मा, जिला उपाध्यक्ष मोहन बिष्ट, ईश्वर चंद्र गुप्ता, मुक्ता सिंह, रजत सिद्धू, राजीव अरोड़ा बच्चू, प्रकाश नेगी, ग्राम प्रधान गोपीपुरा विनिता बिष्ट चौधरी, पूर्व प्रधान बब्लू चौधरी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मुकेश कुमार, उपप्रधान गोपीपुरा गीता देवी, कंचन देवी, प्रधाान प्रतिनिधि चांदपुर कमलेश कुमार, छठ पूजा समिति अध्यक्ष वीरेंद्र शर्मा, प्रदीप राजपूत, मुकेश चावला, समरपाल सिंह, जसवीर सिंह सैनी, मंडल अध्यक्ष कल्पना राणा, अर्जुन सिंह, पार्षद बीना नेगी, गुंजन प्रजापति, ममता देवी और सीमा सागर सहित अनेक लोग अलग-अलग कार्यक्रमों में मौजूद रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment