शक्ति संगम युवती सम्मेलन के उपलक्ष्य में निकाली रैली

काशीपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से शक्ति संगम युवती सम्मेलन-2026 के उपलक्ष्य में आज शहर में विशाल रैली निकाली गई। रैली में काशीपुर, बाजपुर, जसपुर सहित आसपास के विभिन्न स्कूलों की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच निकली रैली रामलीला मैदान से शुरू हुई और मुख्य बाजार समेत नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए वापस रामलीला मैदान पहुंचकर संपन्न हुई। रैली के दौरान छात्राओं में खासा उत्साह देखने को मिला।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment