मुख्य सेवक सदन में सीएम धामी ने 215 उपनिरीक्षकों को सौंपे नियुक्ति पत्र, बोले– अब असली परीक्षा शुरू, प्रदेश की सुरक्षा आपकी जिम्मेदारी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को मुख्य सेवक सदन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस विभाग में चयनित 215 उपनिरीक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इनमें 104 उप-निरीक्षक, 88 गुल्मनायक (पीएसी) और 23 अग्निशमन द्वितीय अधिकारी शामिल हैं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी अब तक की परीक्षा केवल चयन प्रक्रिया तक सीमित थी, जबकि असली परीक्षा अब शुरू हो रही है, जहां उन्हें प्रदेश की सुरक्षा, कानून व्यवस्था, आपदा प्रबंधन और अग्निशमन जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन करना होगा।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था, जनसुरक्षा और आपदा प्रबंधन प्रणाली को सुदृढ़ बनाने में पुलिस की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उत्तराखंड दो अंतरराष्ट्रीय और दो आंतरिक सीमाओं से जुड़ा राज्य है, जहां शांति और सुव्यवस्था बनाए रखना एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि नशा, साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात व्यवस्था, आपदा प्रबंधन के साथ-साथ चारधाम और कांवड़ यात्रा जैसे बड़े आयोजनों के दौरान पुलिस की सतर्कता और कार्यकुशलता प्रदेश की छवि और जनता की सुरक्षा से सीधे जुड़ी होती है। ऐसे में सभी नवनियुक्त अधिकारियों को अनुशासन, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना होगा।मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। इसके सकारात्मक परिणाम सामने आए हैं और बीते चार वर्षों में 26 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में राज्य की सभी भर्ती परीक्षाएं पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से आयोजित की जा रही हैं। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि नवनियुक्त उपनिरीक्षक और अधिकारी अपने कर्तव्यों का पालन पूरी निष्ठा के साथ करेंगे और उत्तराखंड की शांति, सुरक्षा तथा जनता के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाने में अहम भूमिका

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment