टीबी उन्मूलन अभियान में जिले के प्राइवेट अस्पताल भी स्वास्थ्य विभाग के साथ: मुख्य चिकित्सा अधिकारी

रुद्रपुर। टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.के. अग्रवाल के निर्देशों पर स्वास्थ्य विभाग की टीम पूरी तरह सक्रिय हो गई है। जिला क्षय नियंत्रण टीम के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग के सभी अधिकारी व कर्मचारी इस अभियान के प्रति प्रतिबद्ध हैं।मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जनपद को टीबी मुक्त करने के लिए जिले के सभी प्राइवेट अस्पतालों से सहयोग का आह्वान किया है। इस पहल पर जिले के प्राइवेट अस्पतालों ने भी स्वास्थ्य विभाग का साथ देने के लिए सहमति जताई है।टीबी मुक्त भारत…

कड़ी गर्मी से निपटने को प्रशासन अलर्ट, काशीपुर में जगह-जगह लगेंगे प्याऊ

काशीपुर। जैसे-जैसे तापमान में बढ़ोतरी हो रही है, प्रशासन भी गर्मी से आमजन को राहत देने के लिए सक्रिय हो गया है। उपजिलाधिकारी अभय प्रताप सिंह ने कहा कि अभी अप्रैल माह है, लेकिन आने वाले मई और जून में भीषण गर्मी पड़ने की पूरी संभावना है। इसे देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही व्यापक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उपजिलाधिकारी ने बताया कि शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों—रोडवेज बस अड्डा, मुख्य चौराहों, बाजार क्षेत्रों और…

कशीपुर में चेक बाउंस मामले में सख्त फैसला, आरोपी को 3 माह की सजा और 3.25 लाख रुपये का दंड

काशीपुर। आर्थिक अपराधों पर सख्ती दिखाते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट/सिविल जज (जू.डि.) की अदालत ने चेक बाउंस के एक महत्वपूर्ण मामले में आरोपी को तीन माह के साधारण कारावास और 3.25 लाख रुपये के अर्थदंड की सजा सुनाई है। अदालत का यह फैसला ऐसे मामलों में स्पष्ट संदेश देता है कि वित्तीय लेनदेन में धोखाधड़ी और विश्वासघात को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।प्राप्त जानकारी के अनुसार, कुंडा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मिस्सरवाला निवासी अब्दुल गफ्फार ने अदालत में परिवाद दायर किया था। उन्होंने बताया कि जिला नैनीताल की तहसील रामनगर के ग्राम…

उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट में छात्राओं का दबदबा, हाईस्कूल 92.10% और इंटर 85.11% रहा परिणाम

रामनगर/देहरादून। उत्तराखंड विद्यालयी शिक्षा परिषद द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में इस बार भी छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छात्रों को पीछे छोड़ दिया है। हाईस्कूल का कुल परीक्षाफल 92.10 प्रतिशत रहा, जबकि इंटरमीडिएट का परिणाम 85.11 प्रतिशत दर्ज किया गया।आंकड़ों के अनुसार, हाईस्कूल में 96.07 प्रतिशत छात्राएं सफल रहीं, जबकि छात्रों का परिणाम 88.03 प्रतिशत रहा। वहीं इंटरमीडिएट में भी छात्राओं का दबदबा कायम रहा, जहां उनका परीक्षाफल 88.09 प्रतिशत रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 81.93 प्रतिशत दर्ज किया गया।ये रहे टॉपर:हाईस्कूल परीक्षा में एनपी इंटर…

स्टेडियम के पास रेलवे फाटक 27 और 28 की रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक फाटक बंद रहेगा

काशीपुर। काशीपुर क्षेत्र के स्टेडियम के पास रेलवे फाटक पर ट्रैक पैकिंग का कार्य होना है। इसके लिए 27 और 28 की रात नौ बजे से सुबह पांच बजे तक फाटक बंद रहेगा। रेलवे ने क्षेत्रधिकारी काशीपुर को पत्र लिखकर यातायात वैकल्पिक मार्ग से भेजने की सलाह दी है।प्रभारी सीनियर सेक्शन इंजीनियर एसके सुमन ने पत्र में कहा कि स्टेडियम के पास रेलवे फाटक संख्या 43 स्पेशल पर डीटीई मशीन से ट्रैक पैकिंग का कार्य किया जाना है। इस दौरान वैकल्पिक व्यवस्था के तहत भारी वाहनों को केला मोड़ से…

काशीपुर के सब रजिस्टार कार्यालय को पुरानी जगह स्थानांतरित करने की मांग मुखर

काशीपुर। काशीपुर के सब रजिस्टार कार्यालय को पुरानी जगह स्थानांतरित करने की मांग को लेकर तहसील के अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और आम नागरिकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज सब रजिस्टार महेश चंद्र को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि लगभग एक वर्ष से सब रजिस्टार कार्यालय काशीपुर का हाईटेक भवन निर्माणाधीन है, लेकिन आज 24 अप्रैल तक भी कार्य पूरा नहीं हो सका है। आरोप है कि कार्यदायी संस्था द्वारा कार्य को बार-बार रोक रहा है, जिससे समयावधि बढ़ाई जा रही है। इससे एक ओर सरकार को वित्तीय हानि…

प्रतिबंधित इंजेक्शन के दो अभियोगों में संलिप्तता स्पस्ट होने पर वांछित अभियुक्ता को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। प्रतिबंधित इंजेक्शन के दो अभियोगों में संलिप्तता स्पस्ट होने पर वांछित अभियुक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अभियुक्ता का एनडीपीएस एक्ट में चालान कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। बतादें कि बीती 18 नवंबर 2025 को लगभग 5000 से अधिक प्रतिबंधित बुप्रेनोर्फिन इंजेक्शन वाणिज्यिक मात्र बरामद किए गए थे। साथ ही विवेचना के दौरान लगभग 40,000 अन्य प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों की बरामदगी भी हुई। इस मामले में सह-अभियुक्त विपुल चौहान को पूर्व में ही गिरफ्रतार कर जेल भेजा जा चुका है। जांच के दौरान…

एसडीएम कार्यालय में किसान द्वारा आत्मदाह की धमकी से पुलिस प्रशासन में हड़कंप

काशीपुर। एसडीएम कार्यालय में एक किसान द्वारा आत्मदाह की धमकी दिए जाने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस ने एसडीएम कार्यालय पहुंच नाकेबंदी कर दी। बतादें कि कुंडेश्वरी के ढकिया नंबर एक निवासी राजकुमार गिरी (70) पुत्र जागन गिरी की गांव में ही करीब सवा चार एकड़ जमीन है। राजकुमार गिरी का कहना है कि वह जब भी अपनी जमीन की चाहर दीवारी करने के लिए पिलर आदि लगाता है तो उसके कुछ अड़ोसी-पड़ोसी पिलर तोड़कर उसकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास करते हैं। उसने…

उत्तराखंड के मौसम में बदलाव, पहाड़ों में बारिश-बर्फबारी तो मैदानों में बढ़ेगी गर्मी

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है, जिसके प्रभाव से कई जिलों में मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा।मौसम विभाग के अनुसार उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना जताई गई है। इस बदलाव से पहाड़ी क्षेत्रों में तापमान में…

देहरादून में ‘महिला जन आक्रोश रैली’ में सीएम धामी का विपक्ष पर तीखा हमला, नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर घेरा

:देहरादून। राजधानी के परेड ग्राउंड में आयोजित ‘महिला जन आक्रोश रैली’ में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जोरदार राजनीतिक संदेश देते हुए कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों पर तीखा हमला बोला। हजारों की संख्या में पहुंची मातृशक्ति के बीच मुख्यमंत्री धामी ने अपने संबोधन में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विपक्ष के रुख को महिलाओं के अधिकारों के साथ अन्याय करार दिया।मुख्यमंत्री ने कहा कि जब देश की संसद में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण देने वाला ऐतिहासिक अवसर आया, तब कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों ने…