चैती मेला समाप्ति के बाद चेती परिसर में 29 अप्रैल को चलेगा स्वच्छता अभियान कार्यक्रम

काशीपुर। स्वच्छता अभियान के तहत नगर निगम काशीपुर चैती मेला समाप्ति के उपरांत 29 अप्रैल को प्रातः 7 बजे मेला परिसर की सफाई का अभियान चलाएगा। महापौर दीपक बाली की ओर से शहरवासियों को इस स्वच्छता महाअभियान में भागीदारी करने का आहवान किया गया है। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि चैती मेला जैसे बड़े धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजनों के दौरान स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। चूंकि चैती मेला अब समाप्त हो चुका है लिहाजा हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि मेले के उपरांत…

पुलिस ने चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर किया 16 बाइकों का चालान

काशीपुर। सूर्या चौकी पुलिस ने चैकिंग के दौरान नियमों का उल्लंघन करने पर 16 बाइकों का चालान किया है। सूर्या चौकी पुलिस ने बीती शाम वाहन चौकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने पर 11 बाइक चालकों के कोर्ट चालान किए गए, जबकि पांच वाहन चालकों से मौके पर ही 2500 रुपये का संयोजन शुल्क वसूला। चौकी प्रभारी गणेश दत्त भट्टð ने बताया कि सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रऽने और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से समय-समय पर वाहन चेकिंग…

भाजपा कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरने के लिए प्रशिक्षण महाअभियान का किया आयोजन

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आज देश भर में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे पंडित दीन दयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के अंतर्ग प्रशिक्षण कार्ययोजना की एक बैठक का आयोजन किया गया। इस प्रशिक्षण/बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय सचिव ओमप्रकाश धनगढ़ व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेन्द्र भट्ट द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर उन्होंने वहां लगी भाजपा के इतिहास व विकास कार्याे से संबंधित एक प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया। बाद में उन्होंने आगामी जिला प्रशिक्षण कार्ययोजना व…

दिल्ली में हर साल फीस बढ़ोतरी पर विवाद, हाईकोर्ट की टिप्पणी—“हर साल वही स्थिति दोहराई जा रही”

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में निजी, गैर-सहायता प्राप्त मान्यता प्राप्त स्कूलों द्वारा हर वर्ष नए शैक्षणिक सत्र से पहले फीस बढ़ोतरी को लेकर विवाद एक बार फिर चर्चा में है। हर साल मार्च के आसपास यह स्थिति सामने आती है, जब स्कूल फीस बढ़ाने की घोषणा करते हैं, अभिभावक इसका विरोध करते हैं और इस पूरे विवाद का असर सीधे तौर पर बच्चों पर पड़ता है।कई मामलों में देखा गया है कि फीस विवाद के चलते बच्चों को कक्षाओं, स्कूल की सुविधाओं या प्रमाणपत्रों तक से वंचित कर दिया जाता…

मुख्यमंत्री धामी ने सुना ‘मन की बात’ का 133वां संस्करण, बताया प्रेरणादायक और जनभागीदारी का सशक्त माध्यम

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को मोथरोवाला क्षेत्र में स्थानीय लोगों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात के 133वें संस्करण को सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में मौजूद लोगों ने कार्यक्रम में रुचि लेते हुए विभिन्न विषयों पर अपने विचार साझा किए।मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों के लिए अत्यंत प्रेरणादायक है और यह समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री देशभर में हो…

गुरुकुल फाउंडेशन द्वारा अनाथ बच्चों के लिए सराहनीय और अनोखी पहल की शुरुआत

काशीपुर। गुरुकुल फाउंडेशन द्वारा विशेष बच्चों अनाथ बच्चों के लिए एक सराहनीय और अनोखी पहल की शुरुआत की गई है, जिसमें डी – बाली ग्रुप की डायरेक्टर उर्वशी दत्त बाली की अहम भूमिका रही है। उनके प्रयासों से ही यह पहल साकार हो पाई है, जिसका उद्देश्य इन बच्चों को हर महीने सीखने और आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करना है। इस कार्यक्रम के तहत गुरुकुल स्कूल में महीने में एक दिन इन बच्चों को आमंत्रित किया जाएगा, जहां वे अन्य विद्यार्थियों के साथ मिलकर विभिन्न शैक्षणिक और रचनात्मक गतिविधियों…

नगर में पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

काशीपुर। प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद तथा महापौर दीपक बाली के नेतृत्व में काशीपुर निरंतर साफ स्वच्छ सुंदर और स्वस्थ शहर बनने की दिशा में निरंतर प्रगतिशील है। महापौर के नेतृत्व में नगर निगम का उद्देश्य है कि जिस तरह लोग दूसरे शहरों की सुंदरता और स्वच्छता का जिक्र करते हैं ठीक उसी तरह काशीपुर भी उन्हीं शहरों में शामिल हो जाए। उक्त उद्देश्य को ध्यान में रखकर ही नगर निगम काशीपुर द्वारा पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बीते…

ग्रामीण क्षेत्र से आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम में रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद किया

काशीपुर। पिछले काफी समय से नगर क्षेत्र में और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में आंतक का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम में रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बतादें कि हेमपुर डिपो क्षेत्र के ग्राम गोपीपुरा की पांडे कालोनी के ठाकुर फार्म के बगीजे में पिछले काफी दिनों से एक तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी जिससे वहां के लोगों में भय का वातावरण बना हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर वन…

3 मई को नीट परीक्षा शान्तिपूर्ण सम्पन्न कराने को लेकर प्रशासनिक बैठक आयोजित

रुद्रपुर। आगामी 03 मई रविवार को अपराह्न 02 बजे से 05 बजे तक नीट-2026 की परीक्षा आयोजित होगी। परीक्षा को शान्तिपूर्ण तथा पारदर्शिता से सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 06 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय ने जिला सभागार में केन्द्र व्यवस्थापकों व समन्वयको की बैठक लेते हुए परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शिता से सम्पन्न कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि जनपद में 06 परीक्षा केन्द्र जिसमे प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय नया भवन पंतनगर, प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पुराना भवन पंतनगर, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय काशीपुर,आईआईएम काशीपुर, पीएमश्री अटल उत्कृष्ठ एएनझा राजकीय…

17 मई को होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

रूद्रपुर। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा आगामी 17 मई को आयोजित होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा के सम्बन्ध में आयोग के अध्यक्ष जीएस मर्तोलिया ने जिला सभागार में बैठक लेते हुए कहा कि परीक्षाओं में कोई भी गलती क्षम्य नही होती है इसलिए परीक्षाओं को गम्भीरता से निर्वाध, निर्विघ्न परीक्षाए सम्पन्न कराना सुनिश्चित करेगें। इस हेतु परीक्षा केन्द्रों में केन्द्र व्यवस्थापक, पर्यवेक्षक, इनविजलेटर परीक्षाओं की सभी व्यवस्थाए सुनिश्चित करेगें व चैतन्य होकर पैनी नजर रखते हुए परीक्षाए कराना सुनिश्चित करेगें। अध्यक्ष चयन आयोग ने बैठक लेते हुए कहा कि…