काशीपुर। पिछले काफी समय से नगर क्षेत्र में और ग्रामीण क्षेत्र में लोगों में आंतक का पर्याय बने आदमखोर तेंदुए को वन विभाग की टीम में रेस्क्यू कर पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए के पकड़े जाने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। बतादें कि हेमपुर डिपो क्षेत्र के ग्राम गोपीपुरा की पांडे कालोनी के ठाकुर फार्म के बगीजे में पिछले काफी दिनों से एक तेंदुए की आवाजाही देखी जा रही थी जिससे वहां के लोगों में भय का वातावरण बना हुआ था। ग्रामीणों की सूचना पर वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ने के लिए ठाकुर फार्म के बगीचे में पिंजरा लगाया था। आज प्रातः वन विभाग द्वारा लगाए गए पिंजरे में इस क्षेत्र में घूम रहा तेंदुआ कैद हो गया। वन विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर उक्त तेंदुए को सुरक्षित स्थान पर छोड़ दिया है। तेंदुए के पकड़े जाने से गोपीपुरा क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। वहीं वन विभाग ने लोगों से देर शाम जंगल की और न जाने की भी अपील की है।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
