काशीपुर। शहर में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) चालकों की सुविधा के लिए नगर निगम प्रशासन ने ईवी चार्जिंग स्टेशनों की स्थापना का कार्य शुरू कर दिया है। पहले चरण में शहर के तीन स्थानों पर चार्जिंग स्टेशन बनाए जा रहे हैं। इनके निर्माण के बाद शेषआ सात चिन्हित स्थानों पर भी कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अब तक नगर क्षेत्र में ईवी चार्जिंग स्टेशनों का अभाव होने के कारण इलेक्ट्रिक वाहन चालकों को अपने वाहनों की चार्जिंग के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था। बढ़ती ईवी वाहनों की संख्या और…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
राज्यपाल गुरमीत सिंह ने ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और एआई न्यूज़लेटर का किया शुभारंभ, युवाओं के नवाचार को बताया भविष्य की ताकत
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने मंगलवार को ‘आरोही’ इनक्यूबेटर और एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) न्यूज़लेटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उत्तराखंड ने नई एआई पहल के माध्यम से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है, जो राज्य में तकनीकी नवाचार और युवा प्रतिभाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगा।राज्यपाल ने कहा कि सबसे पहले लोक भवन में एक एआई लैब की स्थापना की गई और इसके बाद एआई-इनेबल्ड वाहन के माध्यम से पूरे राज्य के सभी जिलों में ‘ऑपरेशन कल्कि’ की…
विश्व बाघ दिवस पर देहरादून में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित, मुख्यमंत्री धामी ने वन्यजीव संरक्षण और पर्यावरण संतुलन पर दिया जोर
देहरादून। विश्व बाघ दिवस (Global Tiger Day) के अवसर पर देहरादून के राजपुर रोड स्थित हयात सेंट्रिक होटल में सिंगल यूज प्लास्टिक प्रतिबंध के प्रभावी क्रियान्वयन एवं प्रवर्तन विषय पर राज्य स्तरीय परामर्श कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल सहित अन्य अतिथियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान वन्यजीव संरक्षण, विशेषकर बाघों के संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण तथा जैव विविधता को सुरक्षित रखने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने…
बाजपुर चीनी मिल स्क्रैप घोटाले के बीच बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, एसडीएम अमृता शर्मा का तबादला; ऋचा सिंह बनीं नई एसडीएम
बाजपुर। बाजपुर चीनी मिल में सामने आए स्क्रैप घोटाले के बीच ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बाजपुर की एसडीएम अमृता शर्मा का तत्काल प्रभाव से गदरपुर तबादला कर दिया है। वहीं, गदरपुर की एसडीएम एवं पीसीएस अधिकारी ऋचा सिंह को बाजपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।ऋचा सिंह इससे पहले हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक कार्यशैली और सख्त छवि के लिए पहचानी जाने वाली ऋचा सिंह को अब बाजपुर की…
1 सितंबर से शुरू होगा खेल महाकुंभ-2026, तैयारियों में जुटा प्रशासन; अधिक से अधिक खिलाड़ियों की भागीदारी पर जोर
रुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में आगामी 1 सितंबर से आयोजित होने वाले खेल महाकुंभ-2026 की तैयारियों को लेकर विकास भवन में परियोजना निदेशक डीआरडीए हिमांशु जोशी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में न्याय पंचायत, विधानसभा और संसदीय क्षेत्र स्तर पर खेल प्रतियोगिताओं के सफल आयोजन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।परियोजना निदेशक हिमांशु जोशी ने सभी खेल समितियों को शीघ्र बैठक कर खेल मैदान चिन्हित करने, तिथिवार रोस्टर तैयार करने तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग…
करोड़ों की सड़कें, फिर कुछ महीनों में खुदाई! आखिर कब रुकेगी जनता के टैक्स के पैसों की बर्बादी?
काशीपुर। शहर में एक बार फिर सड़कों की खुदाई ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर नई बनी सड़कें बार-बार क्यों खोदी जाती हैं? यदि किसी सड़क के नीचे पानी की पाइपलाइन, सीवर, गैस लाइन, बिजली के केबल या इंटरनेट फाइबर बिछाने का काम होना था, तो वह सड़क बनने से पहले क्यों नहीं किया गया?हर बार सड़क बनने के बाद अलग-अलग विभाग अपने-अपने कार्यों के लिए उसी सड़क को दोबारा खोद देते हैं। इससे न केवल ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि…
भारत में जल्द शुरू हो सकता है पॉलिमर करेंसी नोटों का ट्रायल, ₹10 और ₹20 के नए नोटों को केंद्र सरकार की मंजूरी
नई दिल्ली। भारत में जल्द ही पॉलिमर करेंसी नोटों का परीक्षण शुरू हो सकता है। केंद्र सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के ₹10 और ₹20 के पॉलिमर बैंक नोटों के फील्ड ट्रायल के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। हालांकि, ये नए नोट अभी आम लोगों के बीच तुरंत प्रचलन में नहीं आएंगे। पहले इनका व्यापक स्तर पर परीक्षण किया जाएगा और ट्रायल सफल होने के बाद ही देशभर में इन्हें जारी करने पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने लोकसभा में लिखित जवाब में बताया…
काशीपुर में मानसून और आपदा प्रबंधन तैयारियों की समीक्षा, उपाध्यक्ष विनय रोहेला बोले— 24×7 अलर्ट मोड में रहें सभी विभाग
काशीपुर। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विनय रोहेला ने मंगलवार को काशीपुर नगर निगम सभागार में मानसून सत्र एवं आपदा प्रबंधन की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में नगर निगम, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य, विद्युत, जल संस्थान सिंचाई सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। समीक्षा बैठक से पूर्व श्री रोहेला ने नगर निगम स्थित कारगिल पार्क में मां के नाम एक पौधा लगाया। बैठक को संबोधित करते हुए विनय रोहेला ने कहा कि प्रदेश के यशस्वी एवं विकास की दूरदर्शी सोच…
लोकार्पण के 17 दिन बाद ही धंसी नए पुल की एप्रोच रोड, मुख्यमंत्री बोले— गुणवत्ता से समझौता नहीं, दोषियों पर होगी कार्रवाई
देहरादून। देहरादून–पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर नंदा की चौकी के समीप टोंस नदी पर लगभग ₹16 करोड़ की लागत से निर्मित और हाल ही में लोकार्पित नए पुल की एप्रोच रोड भारी बारिश के बाद धंस गई। घटना के बाद सड़क पर बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। प्रशासन ने तत्काल सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर बैरिकेडिंग कर मरम्मत कार्य शुरू करा दिया है।बताया जा रहा है कि यह पुल हाल ही में जनता के लिए खोला गया था और लोकार्पण के करीब 17 दिन बाद ही भारी…
कांवड़ मेला 2026 में हाईटेक सुरक्षा व्यवस्था; फेस रिकग्निशन कैमरों से होगी इनामी बदमाशों की पहचान, पांच राज्यों की पुलिस सतर्क
देहरादून। कांवड़ मेला 2026 को सुरक्षित, शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तराखंड पुलिस ने इस बार सुरक्षा के व्यापक और हाईटेक इंतजाम किए हैं। मेला क्षेत्र में किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि या माहौल बिगाड़ने की कोशिश को रोकने के लिए साइबर पुलिस और स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) को विशेष जिम्मेदारी सौंपी गई है। पांच राज्यों की पुलिस द्वारा साझा किए गए इनामी और वांछित अपराधियों के डाटा के आधार पर उनकी गतिविधियों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी।पुलिस अधिकारियों के अनुसार उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली,…
