बाजपुर। बाजपुर चीनी मिल में सामने आए स्क्रैप घोटाले के बीच ऊधम सिंह नगर के जिलाधिकारी नितिन भदौरिया ने बड़ा प्रशासनिक फैसला लेते हुए बाजपुर की एसडीएम अमृता शर्मा का तत्काल प्रभाव से गदरपुर तबादला कर दिया है। वहीं, गदरपुर की एसडीएम एवं पीसीएस अधिकारी ऋचा सिंह को बाजपुर का नया एसडीएम नियुक्त किया गया है।ऋचा सिंह इससे पहले हल्द्वानी में सिटी मजिस्ट्रेट और नगर आयुक्त के पद पर अपनी सेवाएं दे चुकी हैं। प्रशासनिक कार्यशैली और सख्त छवि के लिए पहचानी जाने वाली ऋचा सिंह को अब बाजपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।प्रशासनिक गलियारों में इस तबादले को बाजपुर चीनी मिल में सामने आए स्क्रैप घोटाले के बाद हुई महत्वपूर्ण कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है। नई तैनाती के बाद अब बाजपुर में प्रशासनिक कार्यों और मामले से जुड़ी कार्रवाई पर सभी की नजर रहेगी।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
