ब्राह्मण सभा समिति काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न

काशीपुर। ब्राह्मण सभा समिति, काशीपुर की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आज गरिमामय माहौल में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में काशीपुर के महापौर दीपक बाली ने मुख्य अतिथि के रूप में पदाधिकारियों को पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।महापौर ने समिति के अध्यक्ष हरि प्रकाश शर्मा, महामंत्री पंकज शर्मा एडवोकेट तथा कोषाध्यक्ष यतेन्द्र कुमार शर्मा को शपथ दिलाई। इसके बाद नई कार्यकारिणी के अन्य पदाधिकारियों की घोषणा की गई। हितेश कुमार शर्मा को सह-कोषाध्यक्ष, महेश चंद शर्मा एडवोकेट, शैलेंद्र कुमार शर्मा और अरुण कुमार शर्मा को उपाध्यक्ष, दीपेश कौशिक…

नाबालिग से दुष्कर्म के प्रयास का आरोप, विरोध करने पर मां से मारपीट

रुद्रपुर। ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। एक महिला ने अपने सौतेले पति पर नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म का प्रयास करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार आरोपी ने नाबालिग के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की। जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना दी। अत्याचार से परेशान होकर महिला ने आत्महत्या करने का भी प्रयास किया।घटना के बाद पीड़िता हिम्मत जुटाकर रुद्रपुर कोतवाली पहुंची और…

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: हर्रावाला से 720 श्रद्धालुओं को लेकर 13 जुलाई को रवाना होगी विशेष ट्रेन

देहरादून। उत्तराखंड सरकार के संस्कृति विभाग ने ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के तहत श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हर्रावाला (देहरादून) से गुजरात स्थित सोमनाथ धाम तक विशेष रेल यात्रा की तैयारियां तेज कर दी हैं। इस विशेष ट्रेन को 13 जुलाई को हर्रावाला रेलवे स्टेशन से रवाना किया जाएगा, जिसमें 720 श्रद्धालु सोमनाथ धाम की यात्रा करेंगे। यात्रा को सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए संस्कृति विभाग ने मुरादाबाद मंडल के मंडलीय रेल प्रबंधक को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।संस्कृति विभाग के निदेशक प्रदीप जोशी द्वारा भेजे गए…

जनसेवा शिविर में सीएम धामी के सख्त निर्देश, 64 हजार से अधिक लोगों तक पहुंचीं सरकारी सेवाएं

देहरादून/सहसपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सहसपुर में आयोजित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ जनसेवा शिविर में कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं का समाधान उनके घर के नजदीक ही करना है, ताकि लोगों को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें। शिविर के दौरान उन्होंने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को कई जनसमस्याओं का मौके पर ही समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में एक हजार से अधिक लोगों ने पंजीकरण कर विभिन्न सरकारी योजनाओं और सेवाओं का लाभ प्राप्त किया। मुख्यमंत्री ने…

एमबीपीजी कॉलेज के बाहर दो छात्राओं में मारपीट, बॉयफ्रेंड को लेकर सड़क पर हुआ हाई वोल्टेज ड्रामा

हल्द्वानी। एमबीपीजी कॉलेज में शुक्रवार को कॉलेज गेट के बाहर दो छात्राओं के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों छात्राओं के बीच पहले कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। दोनों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, बाल खींचे और नाखून तक मार दिए। कॉलेज गेट के बाहर अचानक हुए इस विवाद से मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सुरक्षा कर्मियों और कॉलेज कर्मचारियों ने बीच-बचाव कर दोनों छात्राओं को अलग कराया, लेकिन कुछ देर बाद एक छात्रा कुछ छात्रों के साथ…

यात्रियों ने उठाई बारिश के मौसम में बस स्टॉपेज पर टिनशेड की मांग

काशीपुर। एमपी चौक पर रेलवे ओवरब्रिज (आरओबी) बनने के बाद रोडवेज बस यात्रियों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। लंबे रूट की अधिकांश बसें अब रोडवेज बस स्टेशन के बजाय डायवर्ट रूट से गुजर रही हैं, जिससे यात्रियों को चैती चौराहा, टांडा तिराहा और स्टेडियम तिराहा पर सड़क किनारे खड़े होकर बस का घंटों इंतजार करना पड़ता है। बारिश और भीषण गर्मी के दौरान इन स्थानों पर यात्रियों के लिए न तो टिनशेड की व्यवस्था है और न ही बैठने जैसी कोई सुविधा। ऐसे में महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे सबसे…

थार और स्कॉर्पियो चालकों को हाईवे पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई

काशीपुर। थार और स्कॉर्पियो चालकों को हाईवे पर स्टंट करना पड़ा महंगा, पुलिस ने की चालानी कार्रवाई। हाईवे पर थार और स्कॉर्पियो वाहनों के काफिले के साथ यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर काशीपुर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने संबंधित वाहनों और चालकों की पहचान कर उन्हें कोतवाली तलब किया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश पर पुलिस ने सभी संबंधित वाहनों को कब्जे में लेकर चालकों से भविष्य में ऐसी लापरवाही न करने का…

अब अपंजीकृत मदरसों सहित अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों की तालाबन्दी करने का भी प्राधिकरण को अधिकार

काशीपुर। उत्तराखंड में प्राधिकरण से बिना मान्यता प्राप्त चल रहे मदसों सहित अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों को तालाबन्दी करने व संचालकों पर पांच लाख रूपये तक जुर्माने लगाने तथा रिसीवर नियुक्त करने का अधिकार भी 30 जून 2026 से प्राधिकरण को मिल गया है। मकतब तथा इन्टर/बारहवीं से उच्च शिक्षा/डिग्री शिक्षा देने वाले अल्पसंख्यक संस्थान अधिनियम परिधि से बाहर हैं व उन्हें चलाने पर कोई रोक नहीं हैं। सरकार द्वारा गठित उत्तराखंड मदरसा बोर्ड 13 वर्षों तक 5-5 परीक्षायें कराता रहा यद्यपि उसमें परीक्षार्थियों की संख्या कम ही रही हैं। काशीपुर…

माक्षार्थ फाउंडेशन ने डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का किया सम्मान समारोह आयोजित

काशीपुर। नगर के कुंडेश्वरी रोड स्थित शगुन गार्डन हाल में बीती शाम माक्षार्थ फाउंडेशन एवं सुरों के राही के संयुक्त तत्वावधान में डॉक्टर्स डे के उपलक्ष्य में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित चिकित्सकों को सम्मानित किया गया, वहीं गीत-संगीत, कविता और काव्य पाठ से सजी सांस्कृतिक संध्या ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य मंत्री कुमारी सीमा चौहान ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद फाल्गुनी मेहरा ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर कार्यक्रम को भक्तिमय वातावरण प्रदान किया। माक्षार्थ…

आबकारी विभाग की ताबड़तोड़ छापेमारी में हजारों लीटर लहन नष्ट कर की अवैध शराब बरामद

काशीपुर। अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और भंडारण के खिलाफ आबकारी विभाग का सघन प्रवर्तन अभियान लगातार जारी है। आबकारी आयुक्त एवं जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर जिला आबकारी अधिकारी महेंद्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में क्षेत्र-03 काशीपुर में व्यापक छापेमारी की गई।अभियान के दौरान ग्राम रम्पुरा में नाले और खेतों में चल रही अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों का भंडाफोड़ करते हुए तीन अवैध भट्टियों को ध्वस्त किया गया तथा मौके पर करीब 15 हजार किलोग्राम लहन नष्ट किया गया। तलाशी के दौरान लगभग 130 लीटर अवैध…