देहरादून। आधुनिक जीवनशैली की भागदौड़ और बदलती खानपान आदतों के बीच मोटापा तेजी से गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनकर उभर रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार यह केवल शरीर का वजन बढ़ना नहीं, बल्कि एक “साइलेंट किलर” है, जो आगे चलकर मधुमेह, हृदय रोग और अन्य जटिल बीमारियों का खतरा बढ़ा देता है। खास चिंता की बात यह है कि अब बच्चे भी बड़ी संख्या में इसकी चपेट में आ रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉ. राकेश कुमार ने बताया कि फास्ट-फूड, पैकेज्ड और अधिक शक्कर व वसा युक्त खाद्य पदार्थों का…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
गैरसैंण बजट सत्र में सरकार का बड़ा एजेंडा: यूसीसी संशोधन समेत कई अहम विधेयक होंगे पेश
देहरादून । ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण में नौ मार्च से शुरू हो रहे उत्तराखंड विधानसभा के बजट सत्र में सरकार कई महत्वपूर्ण संशोधन विधेयक सदन में पेश करने जा रही है। इनमें सबसे ज्यादा चर्चा समान नागरिक संहिता (यूसीसी) संशोधन विधेयक को लेकर है। विधानसभा सचिवालय को सरकार की ओर से अब तक चार विधेयक प्राप्त हो चुके हैं, जबकि विभिन्न विभागों और आयोगों की वार्षिक प्रतिवेदन रिपोर्ट भी सदन पटल पर रखी जाएगी। इस बार के सत्र में पक्ष और विपक्ष के विधायकों की ओर से 580 से अधिक प्रश्न…
गुरुकुल हेलीपैड पर हंगामा: सीएम धामी के पहुंचने से पहले भाजपा नेताओं की पुलिस से नोकझोंक
हरिद्वार। गुरुकुल हेलीपैड पर मंगलवार को उस समय असहज स्थिति पैदा हो गई, जब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पहुंचने से पहले दर्जाधारी मंत्री और कई भाजपा नेताओं की पुलिस से तीखी नोकझोंक हो गई। बताया जा रहा है कि नेता मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर जाने की कोशिश कर रहे थे, जिसे ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मियों ने रोक दिया। इसी बात को लेकर मौके पर विवाद खड़ा हो गया और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुरक्षा एजेंसियों ने…
पत्रकार कमल सक्सेना की माता जी के निधन पर काशीपुर में शोक की लहर
काशीपुर। नगर के वरिष्ठ पत्रकार एवं अधिवकता कमल सकसेना एडवोकेट की माँ श्रीमती रामकुमारी सकसेना का आज सुबह लगभग आठ बजे जॉली ग्रांट हॉस्पिटल देहरादूँन में निधन हो गया। सतर वर्षीय माँ पिछली बीस फरवरी से जोली ग्रांट हॉस्पिटल में फेफड़े मे संक्रमण हो जाने से भर्ती थी। जिन्हे डॉक्ट्ररो के अथक प्रयास के बाबजूद भी बचाया नही जा सका और आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन पर पत्रकारो, अधिवक्ताओ ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उनका अंतिम संस्कार 4 मार्च बुधवार सुबह दस बजे काशीपुर के शमशान…
पाल सभा समिति द्वारा होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन
काशीपुर। पाल सभा समिति द्वारा पाल सभा भवन, गौतम नगर काशीपुर में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पाल समाज की माताओ, बहनों, बुजुर्गों, युवाओं एवं बच्चों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पाल सभा समिति के अध्यक्ष अमर सिंह पाल द्वारा उपस्थित सदस्यों को गुलाल लगाकर किया गया। पाल समाज के सदस्यों ने एक दूसरे को होली के रंगों से सराबोर किया एवं एक स्वर में ईश्वर से प्रार्थना की कि होली के पर्व से सभी के जीवन में सुख, शांति एवं आनंद का…
अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई दो आरोपी गिरफ्तार
काशीपुर। अलग-अलग स्थानो से कोतवाली पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्रतार कर एक के कब्जे से 10 लीटर व दूसरे के पास से 110 लीटर कच्ची शराब बरामद की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधमसिंहनगर के निर्देशन में कच्ची शराब की बिक्री/ तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए गए अभियान में यह कार्रवाई अमल में लाई गई। पुलिस ने शराब तस्करों को चेतावनी देते हुए कहां है कि अवैध कच्ची शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा। उपनिरीक्षक कौशल भाकुनी व उपनिरीक्षक गिरीश चन्द्र तथा कांस्टेबल प्रेम कनवाल के…
शोरूम से ऐसी के चोरी हुए कॉपर तार का खुलासा एक व्यक्ति गिरफ्तार
काशीपुर। पुलिस ने शोरूम के छः एसी से चोरी हुए कॉपर तार की चेारी का खुलासा करते हुए चोर को गिरफ्रतार किया है। पुलिस ने आरोपी का चालान कर न्यायालय में पेश किया है।बता दें 01 मार्च को को चरन सिंह पुत्र कक्कन सिंह निवासी किलावली निवासी ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि रामनगर रोड स्थित लिवाइस कंपनी के शोरूम की छत पर लगे एसी के कॉपर पाइप कीमती लगभग 15000 रुपये को अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ले गया है। जिस संबंध में कोतवाली में धारा…
तीरंदाजी चेम्पियनशिप में काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए
काशीपुर। हरिद्वार में आयोजित राज्य स्तरीय तीरंदाजी चेपियनशिप में काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए है। इसमें छह खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। एक मार्च को हरिद्वार में अंडर-10, अंडर-13, अंडर-15 राज्य स्तरीय तीरंदाजी चेपियनशिप हुई। इसमें केडीएफ आर्चरी सेंटर काशीपुर के 14 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। इसमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर पदक हासिल किए। केडीएफ अध्यक्ष राजीव घई ने बताया कि सानिध्य हरबोला, अंश हरबोला, देव मियान, अथर्व अग्निहोत्री, रुद्र प्रताप, ऐश्वर्या कड़ाकोटी ने पदक जीते हैं। इन खिलाड़ियों का राष्ट्रीय प्रतियोगिता…
कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर सीएम धामी सख्त, वन्यजीव संघर्ष व जंगल की आग पर दिए कड़े निर्देश
हल्द्वानी। हल्द्वानी के एफटीआई सभागार में शनिवार को आयोजित अहम समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था और जिले में संचालित विकास कार्यों की गहन समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सरकार की प्राथमिकताएं पूरी तरह स्पष्ट हैं और सभी योजनाओं व कार्यों को तय समयसीमा के भीतर, पूर्ण पारदर्शिता और बेहतर समन्वय के साथ पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।कुमाऊं क्षेत्र में बढ़ती मानव-वन्यजीव संघर्ष की…
धामी सरकार का बड़ा फैसला: उद्योगों के निरीक्षण में थर्ड पार्टी व्यवस्था लागू, प्रक्रिया होगी तेज
देहरादून। राज्य में उद्योग स्थापना प्रक्रिया को तेज और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (पीसीबी) ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। अब नारंगी और हरी श्रेणी के उद्योगों के स्थलीय निरीक्षण एवं सत्यापन का कार्य थर्ड पार्टी के माध्यम से कराया जा सकेगा, जिसके आधार पर पीसीबी द्वारा एनओसी जारी की जाएगी। यह प्रस्ताव पीसीबी की बोर्ड बैठक में पारित हो गया है।अब तक औद्योगिक इकाइयों को स्थापना और संचालन से पहले पीसीबी से अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होता था और निरीक्षण की पूरी प्रक्रिया बोर्ड…
