काशीपुर। वीर भूमि ग्रीन्स में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने उत्तराखंड भाजपा में ईश्वर चंद्र गुप्ता को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक तथा दीपक मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको फूल मालाओं और बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सम्मानित दोनों वैश्य शिरोमणियों ने उद्योग एवं व्यापार संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समुदाय आज केवल पारंपरिक व्यवसायों तक सीमित नहीं है बल्कि ई कामर्श…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, वैकल्पिक मार्गों से संचालित होगा यातायात
देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात प्लान जारी किया है। सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन वैकल्पिक रास्तों से कराया जाएगा। जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार ऋषिकेश एवं भानियावाला की ओर से देहरादून शहर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर मार्ग से थानो होते हुए छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रासिंग और सर्वे चौक के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को भी रानीपोखरी-भोगपुर, थानो, छह नंबर पुलिया,…
पंतनगर विश्वविद्यालय के छात्रावास में फूड प्वाइजनिंग का मामला, 150 से अधिक छात्र हुए बीमार
पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के पटेल भवन छात्रावास में बुधवार रात भोजन करने के बाद लगभग 150 छात्र फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गए। अचानक बड़ी संख्या में छात्रों की तबीयत बिगड़ने से छात्रावास और विश्वविद्यालय परिसर में हड़कंप मच गया। प्रभावित छात्रों को तत्काल विश्वविद्यालय चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद अधिकांश छात्रों को वापस छात्रावास भेज दिया गया, जबकि दो छात्रों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रुद्रपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार पटेल…
प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई, उपलब्धियों को बताया नए भारत के निर्माण का स्वर्णिम अध्याय
देहरादून। केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व के 12 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल को भारत के पुनर्जागरण, आत्मविश्वास, सुशासन और वैश्विक प्रतिष्ठा के अभूतपूर्व उत्कर्ष का स्वर्णिम अध्याय बताया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी, निर्णायक और जनोन्मुखी नेतृत्व में भारत ने विकास, राष्ट्रीय सुरक्षा, सांस्कृतिक गौरव और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेंगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि…
गर्भवती पत्नी पर अत्याचार से गर्भस्थ शिशु की मौत, लिंग परीक्षण कर बेटी होने की जानकारी मिलने पर प्रताड़ना का आरोप
देहरादून। सहसपुर कोतवाली क्षेत्र के जस्सोवाला में गर्भवती महिला के साथ कथित रूप से अमानवीय व्यवहार और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि पति ने गर्भ में पल रहे शिशु का अवैध रूप से लिंग परीक्षण कराने के बाद पत्नी को लगातार प्रताड़ित किया, जिसके चलते गर्भस्थ शिशु की मौत हो गई। पीड़िता के परिजनों के अनुसार वर्ष 2019 में प्रेम विवाह के बाद से ही आरोपी बबलू अपनी पत्नी सीमा के साथ मारपीट करता था। परिवार का आरोप है कि आरोपी पहले से दो शादियां…
उत्तराखंड में स्थानांतरण की समय सीमा बढ़ी, अब 30 जून तक जारी हो सकेंगे तबादला आदेश
देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने राज्य के विभिन्न विभागों में वार्षिक स्थानांतरण प्रक्रिया को पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय प्रदान किया है। शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार अब विभाग 10 जून के बजाय 30 जून 2026 तक स्थानांतरण आदेश जारी कर सकेंगे। इससे विभागों को तबादला संबंधी प्रस्तावों की जांच, अनुमोदन और आदेश जारी करने के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा।हाल ही में शासन ने सभी विभागों को निर्देश दिए थे कि बीमारी एवं अनुरोध के आधार पर होने वाले स्थानांतरण प्रकरणों का निस्तारण विभागीय स्तर पर ही किया…
लोक कल्याण मेले में बच्चों ने दिखाई स्वच्छता के प्रति जागरूकता, महापौर दीपक बाली ने स्वच्छता योद्धाओं को किया सम्मानित
काशीपुर। नगर निगम सभागार, काशीपुर में आयोजित लोक कल्याण मेले के दौरान स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बच्चों के लिए स्वच्छता आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए स्वच्छ और सुंदर शहर की परिकल्पना को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से प्रस्तुत किया। इस अवसर पर महापौर दीपक बाली ने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें सम्मानित किया तथा स्वच्छता के प्रति उनकी जागरूकता की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम क्षेत्र में…
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत काशीपुर में आयोजित हुआ लोक कल्याण मेला, वेंडर्स को योजनाओं से जोड़ने पर दिया गया जोर
काशीपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में देशभर में चलाए जा रहे “लोक कल्याण मेला” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को नगर निगम काशीपुर सभागार में भव्य लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आयोजित इस मेले का उद्देश्य रेहड़ी, पटरी एवं फेरी व्यवसायियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाना रहा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वेंडर्स, जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। इस अवसर पर महापौर दीपक…
हल्द्वानी कोतवाली ने जारी की लावारिस वाहनों की सूची, सात दिन में दावा नहीं करने पर होगी नीलामी
हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने क्षेत्र में बरामद एवं लंबे समय से थाने में खड़े लावारिस वाहनों की सूची जारी करते हुए वाहन स्वामियों से सात दिनों के भीतर अपने वाहनों पर दावा प्रस्तुत करने की अपील की है। पुलिस द्वारा जारी सार्वजनिक सूचना के अनुसार विभिन्न मामलों में बरामद किए गए दोपहिया एवं अन्य वाहन लंबे समय से कोतवाली परिसर में खड़े हैं। संबंधित वाहन स्वामियों को निर्देशित किया गया है कि वे आवश्यक अभिलेखों के साथ कोतवाली हल्द्वानी पहुंचकर अपने वाहन रिलीज कराएं। पुलिस ने स्पष्ट किया है…
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर उत्तराखंड में 12 से 14 जून तक होंगे विशेष कार्यक्रम, विकास उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी
देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश के सबसे लंबे समय तक कार्य करने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने तथा केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर उत्तराखंड सरकार 12 से 14 जून तक प्रदेशभर में व्यापक जनसंपर्क एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि कार्यक्रमों का आयोजन व्यापक जनसहभागिता, प्रभावी प्रचार-प्रसार और जनसंवाद के साथ किया जाए, ताकि केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों की जानकारी आम जनता तक पहुंच सके। मुख्यमंत्री ने कहा…
