काशीपुर। अधिवक्ता एवं समाजसेवी हरदीप शर्मा के नए कार्यालय का शुभारंभ महापौर दीपक बाली ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में महापौर दीपक बाली जी की धर्मपत्नी उर्वशी दत्त बाली और हरि प्रकाश शर्मा, अध्यक्ष ब्राह्मण सभा समिति विशिष्ट अतिथि रहे। मातृशक्ति ने अतिथियों का तिलक लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से वातावरण गूंज उठा। समारोह में रेनू शर्मा, नवदीप शर्मा, महेंद्र सिंह एडवोकेट और विशाऽा बिश्नोई सहित अन्य लोगों ने अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि हरदीप…
Author: उत्तरांचल की सुर्खियां
डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके मार्गदर्शन पर चलने का लिया संकल्प
काशीपुर। नगर के उदयराज हिंदू इंटर कालेज में शिक्षक दिवस पर महान दार्शनिक, शिक्षाविद डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता समेत शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्रों ने उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। तत्पश्चात छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। वहीं वक्ताओं ने डा राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल बौद्धिक ज्ञान देना या रोजगार मुहैया कराने तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि मनुष्य के सर्वांगीण और मानवीय मूल्यों के विकास को भी बढ़ावा देने वाली होनी चाहिए।…
श्रीरामकथा में भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मार्मिक वर्णन किया
काशीपुर। नगर के महाराजा अग्रसेन पार्क में चल रही सप्तदिवसीय संगीतमय श्रीरामकथा के दूसरे दिन अयोध्या धाम से पधारे कथा व्यास पूज्य श्री गोपालानंद जी महाराज ने श्रीराम चरितमानस के विभिन्न प्रसंगों के साथ भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह का मार्मिक वर्णन किया। कथा के दौरान शिव-पार्वती विवाह का प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे।कथा व्यास ने बताया कि भगवान भोलेनाथ जब देवताओं गणों के साथ बारात लेकर महाराज हिमाचल के घर पहुंचे तो उनके स्वरूप को देखकर माता पार्वती की मां महारानी मैना अपनी सुध-बुध खो बैठीं।…
कांग्रेस दलित समाज का अपमान नहीं सहेगी:अलका पाल
काशीपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेराव ऐतिहासिक होगा। महानगर कांग्रेस की जिला अध्यक्ष अलका पाल ने कहा कि दलित वर्ग के अपमान से जुड़े इस संवेदनशील मामले में भाजपा का संवेदनहीनता पूर्ण रवैया चिंता का विषय है। समाज में समानता की बात करने वाली भाजपा शुद्धिकरण करने वालों के खिलाफ कोई भी कठोर कार्यवाही करने को तैयार नहीं है। अलका पाल ने कहा कि आखिर भाजपा बताएं कि दलित समाज के प्रति इतना भेदभाव क्यों ?…
65 लाभार्थियों को आवास योजना की किश्त जारी :महापौर
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने कहा है कि देश के विश्व विख्यात प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के आशीर्वाद से नगर निगम काशीपुर क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना की धनराशि में से 65 लाभार्थियों को 34.60 लाख रुपये की किस्त जारी की जा रही है। इसमें 22 लाभार्थियों को तृतीय किस्त तथा 43 लाभार्थियों को चतुर्थ/अंतिम किस्त का भुगतान किया जा रहा है।महापौर दीपक बाली ने बताया कि, तृतीय किस्त के रूप में 22 लाभार्थियों के खातों में 17.60 लाख…
भगवान श्री कृष्ण और गुरु जंभेश्वर की सभी पर कृपा बनी रहे :महापौर दीपक बाली
काशीपुर ।आज यहां महापौर दीपक बाली ने श्री गुरु जंभेश्वर भगवान के 576वें जन्मोत्सव एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी महापर्व के पावन अवसर पर गौतम नगर स्थित विश्नोई सभा भवन में बिश्नोई सभा द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर सभी श्रद्धालुओं को जन्माष्टमी के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी और समाज की समृद्ध परंपराओं, संस्कारों एवं पर्यावरण संरक्षण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि श्री गुरु जंभेश्वर भगवान एवं श्री कृष्ण जी की कृपा सभी पर सदैव बनी…
अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ के पंकज कुमार उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त
काशीपुर। अखिल भारतीय वाल्मीकि नवयुवक संघ ने ग्रामीण कुंडेश्वरी, काशीपुर निवासी पंकज कुमार (मोनू) को संघ का उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संघ के प्रति उनकी श्रद्धा एवं निष्ठा को देऽते हुए संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मा- महेश कुमार ढकोलिया से विचार-विमर्श के उपरांत की गई है। संघ के राष्ट्रीय महामंत्री रामसिंह वाल्मीकि की ओर से जारी नियुक्ति पत्र में पंकज कुमार को प्रदेश अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपते हुए उम्मीद जताई गई है कि वह इस पद के माध्यम से वाल्मीकि समाज को न्याय दिलाने के…
काशीपुर में चादरपोशी के साथ दादा मियां मज़ार का उर्स शुरू
काशीपुर। कानूनगोयान मे साम्प्रदायिक सौहार्द की मिसाल मानी जाने वाली सैय्यद दादा मियां की मजार पर 50 वी सलाना उर्स के मौके पर आसमान की तरफ उठे सैकड़ो हाथो ने मुल्क व कौम की तरक्की व शांति के लिये दुआ की गयी। दादा मियॉ की मजार पर चादरपोशी के मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एमए राहुल सहित सेकड़ो अकीदतमंदो ने कब्बालो के साथ चादरो को मुख्य मार्गो पर घुमाते हुये मजार पर जाकर चादरपोशी की। इस बीच कब्बालो ने माहौल को सूफियाना कर दिया तथा सभी धर्मो व…
किच्छा में स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, बिना पंजीकरण संचालित पांच क्लीनिकों का निरीक्षण
ऊधमसिंह नगर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव कुमार गोस्वामी के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने किच्छा क्षेत्र में संचालित क्लीनिकों का औचक निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं में अनियमितताओं की जांच की। नैदानिक स्थापन अधिनियम (Clinical Establishment Act) के तहत की गई इस कार्रवाई से बिना वैध पंजीकरण के चिकित्सा सेवाएं संचालित करने वाले संस्थानों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई का नेतृत्व नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर गुप्ता की विशेष टीम ने किया, जिसने क्षेत्र में पांच क्लीनिकों का विस्तृत निरीक्षण किया। विभागीय जांच के दौरान गुप्ता डेंटल केयर, गुरुकृपा…
सीएम धामी की अध्यक्षता में सुशासन केंद्र की बैठक, जनहितकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में उत्तराखंड स्टेट सेंटर फॉर पब्लिक पॉलिसी एंड गुड गवर्नेंस की शासी निकाय की बैठक आयोजित की जा रही है, जिसमें केंद्र की आगामी कार्ययोजना के साथ-साथ सुशासन और जनहित से जुड़ी नीतियों को अधिक प्रभावी बनाने को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया जा रहा है। बैठक में प्रदेश में संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतियों के प्रभावी क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की जा रही है तथा यह मंथन किया जा रहा है कि सरकारी नीतियों का लाभ अधिक…
