उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार कर रही है प्रभावी प्रयास: मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार लगातार कारगर और निवेश-अनुकूल कदम उठा रही है। उन्होंने बताया कि औद्योगिक वातावरण को बेहतर बनाने के लिए नीतिगत सुधारों को तेज़ी से लागू किया जा रहा है, ताकि उद्यमियों को अधिकतम सुविधा मिल सके और राज्य में बड़े निवेश के अवसर विकसित हों।शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में सिडकुल इंटरप्रेन्योर वेलफेयर सोसाइटी, पंतनगर के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री से भेंट की। प्रतिनिधियों ने सिडकुल के रजत जयंती समारोह के साथ ही मुख्यमंत्री…

चुनावी साल से पहले बड़ा कदम: धामी सरकार ने 2026-27 के बजट की तैयारी शुरू की, जेंडर बजटिंग को मिलेगा बड़ा फोकस

देहरादून — प्रदेश में वर्ष 2026-27, यानी विधानसभा चुनाव वाले वर्ष के लिए बजट निर्माण प्रक्रिया शुरू हो गई है और सरकार इस बार बजट को पूरी तरह चुनावी रणनीति + सामाजिक प्राथमिकताओं के तर्ज पर तैयार कर रही है। बिहार चुनाव नतीजों के बाद विपक्ष की आशंकाओं के बीच पुष्कर सिंह धामी सरकार ने संकेत साफ कर दिए हैं कि नया बजट जेंडर बजटिंग, यानी महिलाओं के लिए विशेष प्रावधानों पर अधिक जोर देगा। सरकार का फोकस केवल योजनाओं की घोषणा तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह भी तय…

दिल्ली में मेधावी छात्रों से बोले सीएम धामी: समय प्रबंधन और आत्मसुधार से ही बनेगा भविष्य मजबूत

नई दिल्ली स्थित उत्तराखंड निवास में रविवार को देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के मेधावी छात्र-छात्राओं से मुलाकात करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यदि छात्र समय प्रबंधन के साथ अपनी गलतियों को सुधारने की कोशिश करेंगे, तो उनका आने वाला समय पहले से भी अधिक बेहतर होगा। भारत दर्शन शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम 2025 के तहत पहुंचे छात्रों से बातचीत करते हुए उन्होंने भरोसा जताया कि इस यात्रा ने उन्हें महत्वपूर्ण अनुभव और नई दृष्टि प्रदान की होगी। मुख्यमंत्री ने विद्यालय में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए छात्रों को शुभकामनाएं…

दून लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन; सीएम धामी ने ‘लीडिंग लेडीज’ पुस्तक का किया विमोचन, साहित्य को बताया समाज का दर्पणपूरी,

दून इंटरनेशनल स्कूल में जारी दून लिटरेचर फेस्टिवल का दूसरा दिन विविध साहित्यिक गतिविधियों, चर्चाओं और विमर्शों के बीच बेहद उत्साहपूर्ण रहा। राज्य के साहित्यप्रेमियों, विद्यार्थियों और विभिन्न क्षेत्रों के रचनात्मक व्यक्तियों की बड़ी संख्या कार्यक्रम में उपस्थित रही। दिन का सबसे प्रमुख आकर्षण मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आगमन था, जिन्होंने लेखक आग्रहरी ढींगरा द्वारा लिखित बहु-प्रतीक्षित पुस्तक ‘लीडिंग लेडीज’ का औपचारिक विमोचन किया। इस पुस्तक में उन भारतीय महिलाओं की प्रेरक कहानियां शामिल हैं, जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्रों में संघर्षों को पार कर उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं।विमोचन समारोह…

धामी कैबिनेट मीटिंग में कई अहम प्रस्ताव पारित, आपदा पीड़ितों को अब मिलेगी अधिक राहत राशि

देहरादून। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में बुधवार को कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में शहरी विकास विभाग के तहत स्थानीय निकायों में प्रोजेक्ट मैनेजमेंट यूनिट (PMU) के गठन को मंजूरी दी गई। यह इकाई नगर स्वास्थ्य अधिकारियों के कार्यों का पर्यवेक्षण, स्वास्थ्य निधियों की निगरानी, मानव संसाधन प्रबंधन और प्रशिक्षण से जुड़े कार्यों का संचालन करेगी।वित्त विभाग ने टेंडर प्रक्रिया में महत्वपूर्ण बदलाव किए हैं। अब बिड सिक्योरिटी के लिए बैंक गारंटी या एफडीआर के साथ-साथ इंश्योरेंस सिक्योरिटी फॉर्म का भी विकल्प उपलब्ध रहेगा। वहीं, कारागार प्रशासन विभाग में…

गढ़वाल विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं का हंगामा, बैठक से बाहर किए जाने पर कुलपति कार्यालय के बाहर जमकर प्रदर्शन

श्रीनगर (गढ़वाल)। गढ़वाल विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को छात्र नेताओं ने जमकर हंगामा किया और कुलपति कार्यालय के गेट के पास उग्र प्रदर्शन किया। मामला उस समय भड़क गया जब छात्रों को यह पता चला कि इस बार विश्वविद्यालय की बैठक में छात्र संघ अध्यक्ष और महासचिव को आमंत्रित नहीं किया गया। इस पर नाराज़ छात्रों ने कुलपति कार्यालय के बाहर जोरदार नारेबाजी की और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।छात्र संघ अध्यक्ष महिपाल बिष्ट के नेतृत्व में बड़ी संख्या में छात्र कुलपति कार्यालय गेट के सामने पहुंचे और…

मुख्यमंत्री धामी ने जनता मिलन कार्यक्रम में सुनी प्रदेशभर की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई और नियमित फीडबैक का निर्देश

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में प्रदेशभर से आए नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता से प्राप्त शिकायतों और मांगों पर तत्काल और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि प्रत्येक विभाग नियमित रूप से जनता से फीडबैक ले और कार्यों की प्रगति की समीक्षा करे, ताकि प्रशासन और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो।मुख्यमंत्री…

मुख्यमंत्री धामी ने कहा – 2047 तक ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ के मंत्र पर अग्रसर है राज्य

देहरादून, 10 नवम्बर। वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित रजत जयंती वर्ष समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उत्तराखंड के समग्र विकास का संकल्प दोहराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में जो कार्य हुए हैं, वे उत्तराखंड के उज्जवल भविष्य की मजबूत नींव साबित हो रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार वर्ष 2047 तक ‘विकसित भारत के लिए विकसित उत्तराखंड’ के मंत्र को साकार करने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है, ताकि…

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणाएं : राज्य आंदोलनकारियों के लिए राहत और सम्मान की सौगात

देहरादून। उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य आंदोलनकारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के निर्माण में आंदोलनकारियों का योगदान अविस्मरणीय है, और सरकार उनके सम्मान और कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है।मुख्यमंत्री धामी ने घोषणा की कि शहीद राज्य आंदोलनकारियों के नाम पर उनके क्षेत्र की प्रमुख स्थापनाओं और सुविधाओं का नामकरण किया जाएगा। इसके अलावा, राज्य आंदोलन के दौरान सात दिन या अधिक समय तक जेल जाने वाले अथवा घायल हुए आंदोलनकारियों की पेंशन…

सीएम धामी ने आयोजित शहरी विकास सम्मेलन में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया

काशीपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखड सरकार प्रदेश के हर शहर को योजनाबद्ध विकास की राह पर आगे बढ़ा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि काशीपुर की ऐतिहासिक, औद्योगिक और सांस्कृतिक पहचान को और निखारा जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर निकायों के माध्यम से प्रदेश की जनता को बेहतर सड़कें, स्वच्छता, जल निकासी और यातायात व्यवस्था मिले, यही हमारी प्राथमिकता है। मुख्यमंत्री ने नगर निकायों के जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों का आहवान किया कि वह अपने-अपने यहां विकास की ऐसी योजनाएं बनाएं जो प्रदेश में ही नहीं देश…