मुख्यमंत्री धामी के निर्देश पर बागेश्वर में डेढ़ साल के मासूम की मौत की जांच के आदेश, लापरवाही सामने आने पर होगी सख्त कार्रवाई

बागेश्वर — मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बागेश्वर जिले में डेढ़ साल के मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत के मामले को बेहद गंभीरता से लेते हुए कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत को जांच के आदेश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मामला अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण और पीड़ादायक है। अब तक की प्राथमिक जानकारी में यह सामने आया है कि स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कुछ अधिकारियों और कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से नहीं किया।जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की है, जब स्याल्दे (अल्मोड़ा) निवासी एक दंपत्ति अपने बीमार डेढ़…

समर स्टडी हॉल विद्यालय में छात्राओं के स्वास्थ्य और स्वच्छता को लेकर जागरूकता सत्र का आयोजन किया

काशीपुर। समर स्टडी हॉल विद्यालय में छात्राओं के संपूर्ण स्वास्थ्य और स्वच्छता को ध्यान में रखते हुए एक विशेष मासिक धर्म जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में कक्षा 6 से 12 तक की छात्राओं ने भाग लिया। इस सत्र की शुरुआत में प्रधानाचार्य अनुज भाटिया ने डॉक्टर नवप्रीत कौर सहोता, सहोता हॉस्पिटल का विद्यालय में स्वागत किया।सत्र का उद्देश्य छात्राओं को मासिक धर्म से संबंधित स्वच्छता, सही देखभाल, मानसिक व शारीरिक स्वास्थ्य और इससे जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था। सत्र का संचालन स्वास्थ्य विशेषज्ञ डॉक्टर नवप्रीत…

अग्निवीरों को सीधी तैनाती – सीएम धामी ने की टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स की घोषणा

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य के युवाओं के लिए एक बड़ी सौगात का ऐलान करते हुए टाइगर प्रोटेक्शन फोर्स के गठन की घोषणा की है। खास बात यह रही कि उन्होंने इस बल में राज्य के अग्निवीरों को सीधी तैनाती देने का एलान किया है।मुख्यमंत्री धामी ने यह घोषणा मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस के अवसर पर कॉर्बेट टाइगर रिजर्व में की। उन्होंने कहा कि बाघों और उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा को सशक्त करने के उद्देश्य से यह बल गठित किया जा रहा है।आधिकारिक जानकारी के…

माँ बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था 1 नवंबर 2025 को 31 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह करवायेगी

काशीपुर। माँ बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी आगामी 1 नवंबर 2025 को चैती मेला परिसर में 31 जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह करवायेगी। जिसकी तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। प्रेसवार्ता के दौरान माँ बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था के अध्यक्ष एवं मुख्य आयोजक आनन्द कुमार एडवोकेट ने जानकारी देते हुए बताया कि बाल सुन्दरी संस्था वर्ष 22 नवम्बर 2015 से लगातार चैती मेला परिसर में जरूरतमंद परिवारों की कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन कर रही है। सिर्फ कोरोना काल…

केजीसीसीआई अध्यक्ष के नेतृत्व में देहरादून में समस्याओं को लेकर अन्य विभागों के सचिवों से मिला प्रतिनिधिमंडल

काशीपुर। कुमायूँ गढ़वाल चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीकेजीसीसीआई काशीपुर का एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून जाकर केजीसीसीआई अध्यक्ष पवन अग्रवाल के नेतृत्व में उत्तराखण्ड के मुख्य सचिव, आनन्द बर्धन आईएएस प्रमुख सचिव, औद्योगिक विकास, विनय शंकर पाण्डे आईएएस और प्रमुख सचिव, वन एवं पर्यावरण तथा उत्तराखण्ड प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड के चेयरमैन, आर. के. सुधांशु आईएएस एवं प्रमुख सचिव, ऊर्जा, डॉ. आर. मीनाक्षी सुंदरम् आइएएस प्रबन्ध निदेशक, सिडकुल, सौरभ गहरवार आईएएस सदस्य सचिव, उत्तराखएण्ड प्रदूषण नियन्त्रण बोर्ड, डॉ. पराग मधुकर धकाते आईएफएस से भेंट की। इस बैठक का उद्देश्य राज्य के औद्योगिक विकास…

विकास परिषद देवभूमि शाखा ने निशुल्क 52 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे

काशीपुर। नगर के ग्रेस पैरामेडिकल कॉलेज में भारत विकास परिषद देवभूमि शाखा काशीपुर इकाई के तत्वावधान में आयोजित निशुल्क दिव्यांग सहायता शिविर में 52 दिव्यांगों को कृत्रिम अंग बांटे गए। आज शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि राष्ट्रीय सहसंयोजक सेवा अनुराग दुबलिश, प्रांतीय सचिव सेवा हरीश शर्मा, देवभूमि शाखा अध्यक्षा डॉ. शिखा चौहान समेत अतिथियों ने दीप जलाकर किया। इस दौरान शाखा अध्यक्ष ने सेवा, संस्कार, सहयोग, समर्पण, और राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत संगठन के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत को सामाजिक, सांस्कृतिक और नैतिक रूप से सशक्त बनाने…

मुख्यमंत्री धामी का निर्देश – धर्मस्थलों की क्षमता के अनुसार ही मिलेगा श्रद्धालुओं को प्रवेश, सुरक्षा और प्रबंधन व्यवस्था होगी सख्त

देहरादून/हरिद्वार, 29 जुलाई 2025मनसा देवी मंदिर में हाल ही में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर भीड़ नियंत्रण को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब सभी धार्मिक स्थलों पर श्रद्धालुओं को उन्हीं की धारण क्षमता के अनुसार ही प्रवेश दिया जाएगा।सीएम धामी ने अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए सभी जरूरी कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि जिन धार्मिक स्थलों पर…

मनसा देवी मंदिर हादसे पर सीएम धामी और पीएम मोदी ने जताया दुख, मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

हरिद्वार स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार को दर्शन के दौरान हुई भगदड़ की दर्दनाक घटना में अब तक छह लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। प्रशासन को आशंका है कि मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है। इस दुर्भाग्यपूर्ण हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है।घटना के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा शोक व्यक्त किया है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से संवेदना व्यक्त करते हुए कहा, “उत्तराखंड के हरिद्वार में…

मुख्यमंत्री धामी ने बलिदानियों के नाम पर बदले चार स्कूलों के नाम

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के चार शासकीय विद्यालयों के नाम बलिदानियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर किए जाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री के अनुमोदन के बाद अब इन विद्यालयों को नई पहचान दी गई है।पौड़ी गढ़वाल जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट का नाम अब बलिदानी श्री भगत सिंह रावत राजकीय इंटर कॉलेज चिपलघाट किया गया है। वहीं देहरादून जिले के राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मैंद्रथ, चकराता का नाम पंडित सैराम राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर दिया गया है।इसके अलावा दो अन्य…

पंचायत चुनाव में वोटरों को परोसने के लिए लाई जा रही हरियाणा मार्का शराब बरामद एक गिरफ्तार

काशीपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव से पहले पुलिस ने 230 पेटी अंग्रेजी हरियाणा मार्का शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्रतार कर लिया पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बीती शाम पुलिस को सूचना मिली कि पंचायत चुनाव में मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए सोनीपत,हरियाणा से तस्करी कर शराब लाई जा रही है सूचना पर पुलिस टीम ने बांसखेड़ा फ्रलाईओवर पर तत्काल बैरिकेडिंग लगाकर संदिग्ध वाहन का इंतजार शुरू कर दिया। कुछ समय बाद, मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए का ट्रक आता दिखाई…