कांग्रेस को झटका, कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा

देहरादून। उत्तराखंड की राजनीति में आज एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया, जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट की मौजूदगी में कई कांग्रेस नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।भाजपा में शामिल होने वालों में प्रमुख रूप से मीना शर्मा (वरिष्ठ उपाध्यक्ष, महिला कांग्रेस व पूर्व चेयरमैन, रुद्रपुर नगर पालिका), दर्शन लाल आर्य (पूर्व विधायक प्रत्याशी 2022, घनसाली) और लक्ष्मी राणा (पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष, रुद्रप्रयाग व 2017 कांग्रेस प्रत्याशी) शामिल हैं।इसके अलावा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अनिल शर्मा, कांग्रेस सेवा दल के रुद्रपुर महानगर अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, राम प्रसाद, सुमित राई, दिनेश मौर्य, पूनम गुप्ता (वरिष्ठ उपाध्यक्ष महानगर कांग्रेस रुद्रपुर), मंजू जैन (महिला कांग्रेस महामंत्री), श्वेता शर्मा, सुदर्शन शर्मा, रिंकू बिष्ट, अरविंद सक्सेना, देवेंद्र प्रसाद जोशी और देव राम रतूड़ी समेत कई अन्य नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।इस मौके पर महेंद्र भट्ट ने सभी नए सदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की नीतियों और विकास कार्यों से प्रभावित होकर लोग भाजपा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि इन नेताओं के शामिल होने से संगठन को और मजबूती मिलेगी।राजनीतिक जानकारों के अनुसार, आगामी चुनावों को देखते हुए यह घटनाक्रम महत्वपूर्ण माना जा रहा है और इससे प्रदेश की राजनीति में नए समीकरण बन सकते हैं।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment