चंपावत में 10 दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारी पूरी, 4 मई को सीएम धामी करेंगे शुभारंभ

चंपावत। नगर के गोरलचौड़ मैदान में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय गोल्ज्यू महोत्सव की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को पालिका में आयोजित प्रेसवार्ता में पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडे ने इसकी जानकारी दी।उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान तीन दिन तक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। स्टार नाइट में लोक कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।महोत्सव का शुभारंभ 4 मई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गोल्ज्यू मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया जाएगा।पालिकाध्यक्ष ने कहा कि गोल्ज्यू महोत्सव चंपावत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक है। इस आयोजन के माध्यम से स्थानीय कला, संस्कृति और परंपराओं को बढ़ावा मिलता है।उन्होंने बताया कि महोत्सव का समापन 13 मई को होगा। इस दौरान लोक कलाकार श्वेता मेहरा और लोक गायक खुशी जोशी सहित कई कलाकार स्टार नाइट में अपनी प्रस्तुति देंगे, जिससे महोत्सव का आकर्षण और बढ़ेगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment