काशीपुर। वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत काशीपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर के निर्देशों के अनुपालन में तथा क्षेत्रीय अधिकारियों के निर्देशन में कोतवाली काशीपुर पुलिस ने अलग-अलग टीमें गठित कर अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न मामलों में न्यायालय द्वारा जारी गैर-जमानती वारंटों की तामील करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे छह वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में दीपक, बब्लू, मलखान सिंह सैनी, मुकेश कुमार, मलकीत सिंह और दौलत राम उर्फ मुन्ने शामिल हैं। ये सभी अलग-अलग आपराधिक मामलों में न्यायालय में उपस्थित नहीं हो रहे थे, जिसके चलते इनके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे।पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय में पेश किया जा रहा है।इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक और कांस्टेबल स्तर के पुलिसकर्मियों की टीम शामिल रही, जिन्होंने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर गिरफ्तारी सुनिश्चित की। पुलिस का कहना है कि वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
