देहरादून। उत्तराखंड में आज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए गए हैं। तेल विपणन कंपनियों द्वारा जारी नई दरों के अनुसार अलग-अलग जिलों में ईंधन की कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला है।राजधानी देहरादून में पेट्रोल ₹93.78 और डीजल ₹88.70 प्रति लीटर बिक रहा है। वहीं हरिद्वार में पेट्रोल ₹92.73 और डीजल ₹87.58 दर्ज किया गया है।अन्य जिलों की बात करें तो उत्तरकाशी में पेट्रोल ₹94.77 और डीजल ₹89.61, चमोली में पेट्रोल ₹94.81 और डीजल ₹89.58, रुद्रप्रयाग में पेट्रोल ₹93.09 और डीजल ₹88.01, पिथौरागढ़ में पेट्रोल ₹95.09 और डीजल ₹89.76, बागेश्वर में पेट्रोल ₹94.26 और डीजल ₹89.23, अल्मोड़ा में पेट्रोल ₹95.12 और डीजल ₹89.77, नैनीताल में पेट्रोल ₹92.75 और डीजल ₹87.61 तथा उधम सिंह नगर में पेट्रोल ₹93.48 और डीजल ₹88.46 प्रति लीटर दर्ज किया गया है।विशेषज्ञों के अनुसार, पेट्रोल-डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे अपडेट होती हैं। ये दरें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों और डॉलर-रुपए की विनिमय दर में उतार-चढ़ाव के आधार पर तय की जाती हैं।सरकार की इस पारदर्शी प्रणाली के तहत उपभोक्ताओं को प्रतिदिन सटीक और अद्यतन जानकारी उपलब्ध कराई जाती है, जिससे लोग अपने खर्च और यात्रा की बेहतर योजना बना सकें।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
