दिव्यांगजनों ने समस्याओं को लेकर एसडीम कार्यालय में सौंपा ज्ञापन

काशीपुर। नगर में ग्रामीण क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने अपनी विभिन्न समस्याओं को लेकरउत्तराखंड मूक बधिर विकलांग कल्याण समिति के प्रदेश अध्यक्ष एम ए राहुल के नेतृत्व में समाज कल्याण मंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन उपजिलाधिकारी की अनुपस्थिति में उनके पेशकार को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से समिति पदाधिकारियों एवं दिव्यांगजनों ने पेंशन समय पर न मिलने, पेंशन राशि बढ़ाने तथा रोडवेज बसों में दिव्यांगों के साथ होने वाली परेशानियों को प्रमुखता से उठाया। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए पेंशन ही आजीविका का एकमात्र सहारा होती है, लेकिन समय पर पेंशन न आने के कारण उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। कई दिव्यांगजन पेंशन की जानकारी लेने के लिए बैंकों के लगातार चक्कर काटने को मजबूर हैं, जिससे उनकी परेशानियां और बढ़ जाती हैं। उन्होंने मांग की कि सरकार दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए पेंशन व्यवस्था को नियमित करे तथा पेंशन राशि बढ़ाकर तीन हजार रुपये प्रतिमाह की जाए, ताकि वे सम्मानपूर्वक अपना जीवन यापन कर सकें। इसके साथ ही समिति ने उत्तराखंड रोडवेज में दिव्यांगजनों के साथ हो रहे व्यवहार पर भी चिंता व्यक्त की। समिति पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि दिव्यांग कार्ड होने के बावजूद कई बार रोडवेज बसों में उन्हें यात्रा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। समिति ने कहा कि सरकार यदि दिव्यांगजनों की इन मूलभूत समस्याओं का समाधान करती है तो उनका जीवन बेहतर होने के साथ-साथ समाज में उनका आत्मविश्वास भी मजबूत होगा। ज्ञापन सौंपने वालों में समिति के जिलाध्यक्ष रामबाबू, जिला सचिव अशोक गिरी, मोहम्मद नासिर, नरगिस, मनोज सैनी, राधा, रेनू अग्रवाल, शमशाद, उपेंद्र कुमार, विद्या देवी सहित कई दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment