प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेशभर में होंगे जनसंपर्क और जनकल्याण कार्यक्रम

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में उत्तराखंड में 12 से 14 जून तक विभिन्न जनसंपर्क, जनसंवाद और जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन कार्यक्रमों का प्रभावी और व्यापक आयोजन सुनिश्चित किया जाए तथा केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा जनहित में किए गए कार्यों, विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड स्तर पर जनकल्याण शिविर आयोजित किए जाएं, जिनमें आयुष्मान भारत योजना, पीएम सूर्य घर योजना, लखपति दीदी योजना सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों एवं आम नागरिकों के साथ संवाद स्थापित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिविरों के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए, योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी जाए तथा जनसमस्याओं के समाधान पर विशेष ध्यान दिया जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है और ऐसे कार्यक्रम जनभागीदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि 12 जून को प्रदेश के सभी जनपदों में जिला स्तरीय प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएंगी, जिनमें केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों, विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि उपलब्धियों पर आधारित विस्तृत प्रस्तुतिकरण तैयार किया जाए ताकि आमजन को सरकार द्वारा किए गए कार्यों की स्पष्ट और तथ्यात्मक जानकारी मिल सके। उन्होंने कहा कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार की विकास यात्रा और जनहित में किए गए प्रयासों को व्यापक स्तर पर लोगों तक पहुंचाया जाएगा।

Profile Picture

संपादक : एफ यू खान

संपर्क: +91 9837215263

संबंधित ख़बरें

Leave a Comment