महापौर ने किया नगर क्षेत्र में सात और सड़कों का शिलान्यास

काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने एक करोड़ 22 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सात और सड़कों का शिलान्यास कर दिया। श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता से कहा है कि सभी सड़के बनाई जाएगी लिहाजा कोई भी इस संशय में ना रहे कि उनके यहां की सड़क बनेगी या नहीं। उल्लेखनीय है की माहापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद के चलते चुनाव के दौरान ही घोषणा कर दी थी की वें काशीपुर को पुरी तरह से गड्ढा मुक्त कर देगे। अपनी उसी…

कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, हरिद्वार में बिजली नेटवर्क मजबूत करने को 31.54 करोड़ की मंजूरी

देहरादून। वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। आयोग ने 132 केवी ज्वालापुर-रुड़की और 132 केवी सिडकुल-ज्वालापुर (सर्किट-1) ट्रांसमिशन लाइनों में पुराने कंडक्टरों को हाई टेम्परेचर लो सैग (एचटीएलएस) कंडक्टर से बदलने के लिए 31.54 करोड़ रुपये के निवेश को स्वीकृति प्रदान की है।पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पीटीसीयूएल) ने आयोग को बताया कि कुंभ 2027 के दौरान हरिद्वार…

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला मैनेजर समेत चार गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक लग्जरी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर महिला मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि छह युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम तिकोनिया स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर संचालित एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं तथा देश अधिक आत्मविश्वासी, सुरक्षित और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी को मिला समर्थन इस बात का प्रमाण है कि देश अब केवल नारों पर नहीं बल्कि…

ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हुक्का बार पर छापा, संचालक सहित 21 लोग गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपुर रोड स्थित मून साइन कैफे हुक्का बार पर छापेमारी कर संचालक सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का बार में बड़ी संख्या में युवाओं को हुक्का पीते और हुड़दंग करते हुए पाया। जांच के दौरान…