काशीपुर। काशीपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस के लिए तैयारियां पूर्ण होकाशीपुर व ग्रामीण क्षेत्रों में मुहर्रम के जुलूस के लिए तैयारियां पूर्ण हो गई हैं। मुहर्रम के आलम आज सांय से उठाए जाएंगे। दसवीं के दिन 26 जून को मुहर्रम का जुलूस निकालकर ताजिए कर्बला में दफन किए जाएंगे। अंजुमन सीरते हुसैन मुहर्रम कमेटी की बैठक मोहल्ला अल्ली खा स्थित इमामबाड़े में हुई। कमेटी के अध्यक्ष चौधरी इनआम हुसैन ने बताया कि 23 जून को शाम सात बजे बांसफोड़ान पुलिस चौकी के पास से मुहर्रम का जुलूस शुरू होगा। जो जामा मस्जिद, खत्री सभा, पंजाबी सराय चौक, अल्ली खा व रहमखानी से होते हुए खालसा में मेहंदी मिलाप के साथ संपन्न होगा। चांद की नौवीं तारीख को शहर के सभी ताजिये बासफोड़ान पुलिस चौकी के सामने एकत्र होंगे। उसी रात मोहल्ला अल्ली खा में मेहंदी का मिलाप होगा। चांद की दसवीं तारीख को मुहर्रम का मुख्य जुलूस बांसफोड़ान से अल्लीखा चौक पहुंचेगा जबकि दूसरे हिस्से का जुलूस विजयनगर-खालसा करबला शरीफ पहुंचेगा। तैयारियों को लेकर हुई बैठक में कमर नईम, चौधरी रईस अहमद, शरीफ माहेगीर, शाहिद मासूमी, माजिद अली, इरफान, अब्दुल गफ्रफार, इब्तेशाम हुसैन, अजहर नईम, शफीक अंसारी आदि मौजूद रहे।
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
