ऋषिकेश। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि देवभूमि उत्तराखंड में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान किया जाएगा और किसी भी अतिथि को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक और निष्पक्ष कार्रवाई करती रहेगी।हरिपुर कला स्थित हरि सेवा आश्रम में आयोजित संत सम्मेलन के दौरान पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री धामी ने पंजाब के मुख्यमंत्री के साथ हुई वार्ता का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों राज्यों के बीच सार्थक और सकारात्मक संवाद हुआ है तथा पंजाब के मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया गया है कि किसी भी मामले में निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड की संस्कृति सभी को साथ लेकर चलने और सम्मान देने की रही है। देवभूमि उत्तराखंड सभी को समाहित करती है और यहां आने वाले प्रत्येक व्यक्ति का आदर किया जाता है।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार “अतिथि देवो भवः” की परंपरा का पूर्ण सम्मान करती है और यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उत्तराखंड आने वाले श्रद्धालुओं, पर्यटकों और अतिथियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता है तथा इस दिशा में सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।हेडलाइन:”उत्तराखंड सभी का सम्मान करता है” : पंजाब सीएम से वार्ता के बाद बोले धामी, अतिथियों को नहीं होगी असुविधा
संपादक : एफ यू खान
संपर्क: +91 9837215263
