खटीमा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने खटीमा प्रवास के दौरान आयोजित भव्य “प्रगति पथ यात्रा” में प्रतिभाग किया। खटीमा मुख्य मार्ग पर निकाली गई इस यात्रा में हजारों की संख्या में युवा, मातृशक्ति, पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक तिरंगा लेकर शामिल हुए। यात्रा के दौरान पूरे क्षेत्र में देशभक्ति, विकास और जनसमर्थन का उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला।प्रगति पथ यात्रा मुख्य चौराहे से शुरू होकर पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क पहुंची, जहां मुख्यमंत्री ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद…
Month: June 2026
प्रधानमंत्री के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महापौर ने दो दिवसीय प्रवास एवं संगठनात्मक बैठक मैं किया प्रतिभाग़
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने नरेंद्र मोदी जी को प्रधानमंत्री के पद पर 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित दो दिवसीय प्रवास एवं संगठनात्मक बैठक की योजना-रचना संबंधी बैठक में सहभागिता निंभायी एवं परिचय बैठक में भी भाग लिया।बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार करने तथा S.I.R. अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं जनसंपर्क को और प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों ने अपने अपने सुझाव साझा किए।…
गर्मी से निजात दिलाने को लेकर शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन
काशीपुर। तेज धूप से राहत पहुंचाने के उद्देश्य से काशीपुर की पुरानी सब्जी मंडी स्थित श्री हनुमान मंदिर के प्रांगण के पास शरबत वितरण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, राहगीरों, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों ने भाग लेकर शीतल शरबत ग्रहण किया तथा प्रसाद प्राप्त किया। भाजपा नगर मंडल के निवर्तमान अध्यक्ष अभिषेक गोयल ने बताया कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के कार्यकाल के 4403 दिन पूर्ण होने के उपलक्ष्य में यह पावन सेवा कार्य आयोजित किया गया…
विधायक चीमा ने परिवार सहित एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम दर्ज करवाया
काशीपुर। क्षेत्रीय विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने अपने परिवार सहित एसआईआर प्रक्रिया के अंतर्गत अपना नाम दर्ज करवाया। इस अवसर पर उन्होंने विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे भी समय रहते अपने नामों का सत्यापन एवं पंजीकरण सुनिश्चित करें, ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी मजबूत हो सके।विधायक चीमा ने कहा कि मतदाता सूची में सही एवं अद्यतन जानकारी लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने सभी नागरिकों से एसआईआर अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और अपने परिवार के प्रत्येक पात्र सदस्य…
नगर निगम की अनदेखी के चलते अतिक्रमणकारियों की बल्ले बल्ले
काशीपुर। नगर निगम प्रशासन अनदेखी के चलते शहर की पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में अतिक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। मंडी के कुछ आढ़तियों एवं व्यापारियों द्वारा सड़क तक अपना सामान फैलाकर कब्जा किया जा रहा है, जिससे आम लोगों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुरानी सब्जी मंडी में अतिक्रमणकारियों ने सड़कों को ही अपनी दुकान का हिस्सा बना लिया है। फल, सब्जियां और अन्य सामान सड़क पर रखे जाने के कारण मार्ग संकरा हो गया है,…
भांजी के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में खूनी संघर्ष
काशीपुर। भांजी के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में प्रधान पति द्वारा समझौता कराने का दबाव बनाने को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष के करीब आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोतवाली कुंडा क्षेत्र के ग्राम सरवरखेड़ा निवासी एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर देहर आरोप लगाते हुए कहा कि उसकी भांजी के साथ छेड़छाड़ एवं दुष्कर्म के प्रयास के मामले में प्रधान पति द्वारा लगातार समझौता कराने का दबाव…
भूमि और भवन के अभाव में अटके केंद्रीय विद्यालय, दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को नहीं मिल पा रही बेहतर शिक्षा
देहरादून। उत्तराखंड के दूरस्थ और पर्वतीय क्षेत्रों में बच्चों को स्थानीय स्तर पर गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने तथा पलायन पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रस्तावित कई केंद्रीय विद्यालय अब भी शुरू नहीं हो पाए हैं। कहीं विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध नहीं हो पा रही है तो कहीं भवन की व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिसके चलते स्वीकृति मिलने के बावजूद कई विद्यालयों में शिक्षण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।टिहरी जिले के नरेंद्रनगर में केंद्रीय विद्यालय को वर्ष 2025 में स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन विद्यालय के लिए…
अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का सीएम धामी ने लिया जायजा
गदरपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को ऊधम सिंह नगर के गदरपुर में आयोजित होने वाली अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने आयोजन स्थल पर पहुंचकर विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान वाटर स्पोर्ट्स का भी आनंद लिया।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि राज्य सरकार खेल अवसंरचना के विकास, खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा…
महापौर ने किया नगर क्षेत्र में सात और सड़कों का शिलान्यास
काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने एक करोड़ 22 हजार रुपए की लागत से बनने वाली सात और सड़कों का शिलान्यास कर दिया। श्री बाली ने नगर व क्षेत्र की जनता से कहा है कि सभी सड़के बनाई जाएगी लिहाजा कोई भी इस संशय में ना रहे कि उनके यहां की सड़क बनेगी या नहीं। उल्लेखनीय है की माहापौर दीपक बाली ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के आशीर्वाद के चलते चुनाव के दौरान ही घोषणा कर दी थी की वें काशीपुर को पुरी तरह से गड्ढा मुक्त कर देगे। अपनी उसी…
कुंभ 2027 की तैयारियां तेज, हरिद्वार में बिजली नेटवर्क मजबूत करने को 31.54 करोड़ की मंजूरी
देहरादून। वर्ष 2027 में हरिद्वार में आयोजित होने वाले कुंभ मेले के दौरान बिजली की बढ़ती मांग को देखते हुए उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग (यूईआरसी) ने ट्रांसमिशन नेटवर्क को मजबूत करने की परियोजना को मंजूरी दे दी है। आयोग ने 132 केवी ज्वालापुर-रुड़की और 132 केवी सिडकुल-ज्वालापुर (सर्किट-1) ट्रांसमिशन लाइनों में पुराने कंडक्टरों को हाई टेम्परेचर लो सैग (एचटीएलएस) कंडक्टर से बदलने के लिए 31.54 करोड़ रुपये के निवेश को स्वीकृति प्रदान की है।पावर ट्रांसमिशन कॉरपोरेशन ऑफ उत्तराखंड लिमिटेड (पीटीसीयूएल) ने आयोग को बताया कि कुंभ 2027 के दौरान हरिद्वार…
