स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला मैनेजर समेत चार गिरफ्तार

हल्द्वानी। नैनीताल रोड स्थित एक लग्जरी स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे देह व्यापार के कारोबार का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर महिला मैनेजर समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया, जबकि छह युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित संरक्षण में भेजा गया है।पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार शाम तिकोनिया स्थित गुरु हरिकिशन कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर संचालित एमजे द लग्जरी स्पा सेंटर में छापा मारा गया। कार्रवाई के दौरान स्पा सेंटर में आपत्तिजनक गतिविधियां संचालित होती…

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुशासन के नए मानक स्थापित किए : मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने सुशासन, जनकल्याण और विकास के नए मानक स्थापित किए हैं तथा देश अधिक आत्मविश्वासी, सुरक्षित और वैश्विक स्तर पर सम्मानित राष्ट्र के रूप में उभरा है। भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में जनता द्वारा लगातार भारतीय जनता पार्टी को मिला समर्थन इस बात का प्रमाण है कि देश अब केवल नारों पर नहीं बल्कि…

ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हुक्का बार पर छापा, संचालक सहित 21 लोग गिरफ्तार

काशीपुर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत अवैध गतिविधियों और नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में बड़ी कार्रवाई करते हुए बाजपुर रोड स्थित मून साइन कैफे हुक्का बार पर छापेमारी कर संचालक सहित 21 लोगों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशों तथा पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने हुक्का बार में बड़ी संख्या में युवाओं को हुक्का पीते और हुड़दंग करते हुए पाया। जांच के दौरान…

डीएम नितिन सिंह भदौरिया ने गिनाईं उपलब्धियां, मोदी सरकार के 12 वर्षों में ऊधम सिंह नगर बना विकास का मॉडल

देहरादून/रुद्रपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन और विकास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने ऊधम सिंह नगर जनपद में हुए व्यापक विकास कार्यों और जनकल्याणकारी उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि बीते वर्षों में जनपद ने स्वास्थ्य, शिक्षा, आधारभूत संरचना, उद्योग, कृषि और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में अभूतपूर्व प्रगति हासिल की है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत 10.78 लाख से अधिक लोगों को बैंकिंग प्रणाली से जोड़ा गया, जबकि आयुष्मान भारत योजना…

नगर निगम की बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास किन्नर नहीं ले पाएंगे लोगों से 5100 से ज्यादा नेक

काशीपुर। आज यहां महापौर दीपक बाली की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में नगर निगम द्वारा वित्तीय वर्ष 2026 – 2027 में कुल 6145226484 का वार्षिक बजट और बजट के सापेक्ष वार्षिक व्यय 5709185000 के बाद कुल बीस करोड़ तीस लाख की बचत का बजट करतल ध्वनि से सर्वसम्मति से पासकिया गया। महापौर दीपक बाली ने कहा कि इस बार का नगर निगम बोर्ड अपने आप में ऐतिहासिक होगा और इतने विकास कार्य कराए जाएंगे की जनता देखती रह जाएगी। पार्षदों एवं समाज सेवी संगठनों की मांग पर नगर निगम…

ऑपरेशन प्रहार के तहत आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोपी गिरफ्तार, काशीपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंहनगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली काशीपुर में दर्ज मुकदमा संख्या 108/2026, धारा 108 बीएनएस के तहत दर्ज मामले की जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। पुलिस ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए वांछित आरोपी कृष्णवीर…

फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में STF की बड़ी कार्रवाई, सौरभ अग्रवाल समेत दो गिरफ्तार, अवैध हथियार और कारतूस बरामद

काशीपुर/रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “अपराध मुक्त उत्तराखंड” विजन के तहत स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) द्वारा फर्जी शस्त्र लाइसेंस धारकों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। एसटीएफ ने रुद्रपुर क्षेत्र में देर रात कार्रवाई करते हुए काशीपुर निवासी सौरभ अग्रवाल और उसके चालक अमित पाल को गिरफ्तार किया है। दोनों के कब्जे से एक पम्प एक्शन 12 बोर बंदूक, दो ऑटोमैटिक पिस्टल, आठ जिंदा कारतूस, दो फर्जी शस्त्र लाइसेंस तथा एक कार की चाबी बरामद की गई है। एसटीएफ के अनुसार…

ऑपरेशन प्रहार के तहत काशीपुर पुलिस की कार्रवाई, शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

काशीपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधमसिंह नगर के निर्देश तथा पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं पुलिस उपाधीक्षक काशीपुर के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत कोतवाली काशीपुर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर आपस में लड़ाई-झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक काशीपुर के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ शांति भंग करने की धाराओं में वैधानिक कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपियों में मन्दीप सिंह निवासी रम्पुरा कुण्डेश्वरी, विजय सिंह…

वन विभाग में बड़े स्तर पर तबादले, 110 वन आरक्षी और 45 वन दरोगाओं का हुआ स्थानांतरण

देहरादून। वन विभाग में बड़े स्तर पर स्थानांतरण करते हुए 110 वन आरक्षियों और 45 वन दरोगाओं के तबादले किए गए हैं। विभागीय अधिकारियों के अनुसार अधिकांश स्थानांतरण कर्मचारियों द्वारा दिए गए अनुरोध पत्रों तथा स्थानांतरण समिति की संस्तुतियों के आधार पर किए गए हैं। बताया गया है कि स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, पारिवारिक परिस्थितियों और अन्य व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए बड़ी संख्या में वन कर्मियों ने स्थानांतरण के लिए आवेदन किया था, जिन पर नियमानुसार विचार करते हुए कार्रवाई की गई। मुख्य वन संरक्षक प्रसन्न पात्रों ने जानकारी…

रुद्रपुर में बाल श्रम के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से 14 वर्ष से कम उम्र का बालक रेस्क्यू

रुद्रपुर। बाल श्रम उन्मूलन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत श्रम विभाग ने रुद्रपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ऑटोमोबाइल वर्कशॉप से 14 वर्ष से कम आयु के बाल श्रमिक को रेस्क्यू किया है। गुरुवार को श्रम प्रवर्तन अधिकारी रुद्रपुर के नेतृत्व में बाल श्रम के विरुद्ध सघन अभियान चलाया गया, जिसमें बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की टीम तथा जिला टास्क फोर्स के सदस्य भी शामिल रहे। अभियान के दौरान रुद्रपुर बाजार क्षेत्र में विभिन्न प्रतिष्ठानों और व्यावसायिक इकाइयों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान…