उत्तराखंड के प्रसिद्ध निशानेबाज एवं अंतरराष्ट्रीय शूटिंग कोच जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक की लहर

नई दिल्ली। उत्तराखंड के प्रसिद्ध राष्ट्रीय निशानेबाज एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर के शूटिंग कोच जसपाल राणा का 49 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने नई दिल्ली स्थित मैक्स अस्पताल में अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि वह पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती थे। चिकित्सकों द्वारा उनके हृदय में कार्डियक ब्लॉकेज की समस्या को दूर करने के लिए स्टेंट सर्जरी की गई थी। सर्जरी के बाद उनकी स्थिति सामान्य और स्थिर बताई जा रही थी, लेकिन अचानक स्वास्थ्य…

गन्ना सर्वेक्षण कार्य का काशीपुर क्षेत्र में निरीक्षण, किसानों की समस्याएं सुन दिए समाधान के निर्देश

काशीपुर। गन्ना एवं चीनी उद्योग विभाग उत्तराखंड के प्रचार एवं जनसंपर्क अधिकारी निलेश कुमार ने काशीपुर परिक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम ढाकिया, जैतपुर एवं राजपुरा रानी सहित विभिन्न गांवों में चल रहे प्रथम गन्ना सर्वेक्षण कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता, पारदर्शिता एवं प्रगति का गहनता से अवलोकन करते हुए संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सर्वेक्षण कार्य पूरी ईमानदारी, निष्पक्षता एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि किसानों को…

ईश्वर चंद्र गुप्ता को लघु उद्योग तथा दीपक मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर किया हर्ष व्यक्त

काशीपुर। वीर भूमि ग्रीन्स में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने उत्तराखंड भाजपा में ईश्वर चंद्र गुप्ता को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक तथा दीपक मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको फूल मालाओं और बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सम्मानित दोनों वैश्य शिरोमणियों ने उद्योग एवं व्यापार संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समुदाय आज केवल पारंपरिक व्यवसायों तक सीमित नहीं है बल्कि ई कामर्श…

वार्ड संख्या 25, अल्ली खा दक्षिणी के रिक्त पार्षद पद पर शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग

काशीपुर। वार्ड संख्या 25, अल्ली खा दक्षिणी के रिक्त पार्षद पद पर शीघ्र चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर समाजसेवी आलमगीर द्वारा जिला प्रशासन एवं निर्वाचन अधिकारियों को प्रेषित प्रार्थना पत्र पर प्रशासन द्वारा संज्ञान लिया गया है। नगर निगम काशीपुर द्वारा दिए गए लिखित उत्तर में अवगत कराया गया है कि वार्ड संख्या 25 अल्ली खा दक्षिणी के रिक्त पार्षद पद की सूचना कार्यालय पत्र संख्या-28 दिनांक 15 अप्रैल 2026 के माध्यम से राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखंड को पूर्व में ही प्रेषित की जा चुकी है। साथ ही…

गढ़ीनेगी नगर पंचायत चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी ने अध्यक्ष पद के लिए मारी बाजी

काशीपुर। नवगठित नगर पंचायत गढ़ीनेगी के चुनाव परिणाम गुरुवार दोपहर घोषित कर दिए गए। अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में निर्दलीय प्रत्याशी अभिषेक सुखीजा ने भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सचिन बाठला को 94 मतों से पराजित कर जीत दर्ज की। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा गढ़ीनेगी ग्राम पंचायत को नगर पंचायत का दर्जा दिए जाने के बाद यहां पहली बार नगर पंचायत चुनाव संपन्न हुए। बीते 9 जून को अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पदों के लिए मतदान हुआ था। मतगणना का कार्य गुरुवार सुबह आठ बजे…

हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

काशीपुर। हवाई फायर करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक तमंचा व 2 जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। कुंडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बगवाड़ा निवासी सतवन्त सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 9 जून को उनकी पुत्री मनदीप कौर ने फोन करके बताया कि वह किसी पड़ोसी के घर से फोन कर रही है, उसकेे पति हरजीत सिंह पुत्र जोगेन्दर सिंह निवासी ग्राम पच्चावाला, कुण्डेश्वरी…

नाजायज चाकू के साथ पुलिस ने किया युवक को गिरफ्तार

काशीपुर। पुलिस ने एक युवक को गिरफ्रतार कर उसके कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है।कटोराताल चौकी पुलिस ने रात्रि गश्त के दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर गंगे बाबा मन्दिर के पीछे वाली गली पक्काकोट से मजरा रोड बर्फ फैक्ट्री के सामने निवासी शहनवाज उर्फ शानू पुत्र रईश अहमद को गिरफ्रतार कर उसक कब्जे से एक नाजायज चाकू बरामद किया है। पुलिस ने आरोपी का आर्म्स एक्ट में चालान किया है। पुलिस टीम में एसआई मीना…

चोरी की स्कूटी के साथ पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार

काशीपुर। घर के बाहर खड़ी स्कूटी चोरी करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्रतार कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस को दी तहरीर में पम्मी कुमार पुत्र शिव प्रसाद निवासी मोहल्ला वैशाली कालोनी निवासी ने कहा है कि वह बीती दो जून को करीब 7-30 बजे रात्रि ट्यूशन पढ़ाने रेलवे कालोनी अपनी एक्टिवा 125 स्कूटी यूके 18 बी 2131 है जोकि घर के बाहर खड़ी करके ट्यूशन पढ़ाने घर के अन्दर गया । कुछ देर बाद टयूशन पढ़ाकर बाहर वापस आया तो देखा कि उसकी उक्त स्कूटी…

ईश्वर चंद्र गुप्ता को लघु उद्योग तथा दीपक मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने पर किया हर्ष व्यक्त

काशीपुर। वीर भूमि ग्रीन्स में अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिला एवं महानगर कार्यकारिणी पदाधिकारियों ने उत्तराखंड भाजपा में ईश्वर चंद्र गुप्ता को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक तथा दीपक मित्तल को व्यापार प्रकोष्ठ का प्रदेश सह संयोजक बनाए जाने हर्ष व्यक्त करते हुए उनको फूल मालाओं और बुके भेंट कर सम्मानित किया। वहीं सम्मानित दोनों वैश्य शिरोमणियों ने उद्योग एवं व्यापार संबंधी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि वैश्य समुदाय आज केवल पारंपरिक व्यवसायों तक सीमित नहीं है बल्कि ई कामर्श…

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून दौरे को लेकर ट्रैफिक प्लान जारी, वैकल्पिक मार्गों से संचालित होगा यातायात

देहरादून। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के देहरादून आगमन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने विस्तृत यातायात प्लान जारी किया है। सुरक्षा एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न मार्गों पर वाहनों का संचालन वैकल्पिक रास्तों से कराया जाएगा। जारी ट्रैफिक प्लान के अनुसार ऋषिकेश एवं भानियावाला की ओर से देहरादून शहर आने वाले वाहनों को रानीपोखरी-भोगपुर मार्ग से थानो होते हुए छह नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रासिंग और सर्वे चौक के रास्ते शहर में प्रवेश दिया जाएगा। वहीं ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहनों को भी रानीपोखरी-भोगपुर, थानो, छह नंबर पुलिया,…